दास्तान-ए-किशोर’ में नॉन स्टॉप 102 गानो का प्रदर्शन
https://www.zeromilepress.com/2021/10/102.html?m=0
बॉलिट्यून्स के गायको का जलवा
नागपुर। बॉलिट्यून्स म्युझिकल एंटरटेनरर्स अँड इव्हेंट्स द्वारा प्रस्तुत ‘दास्तान-ए-किशोर' यह नॉन स्टॉप 102 सोलो गीतों का कार्यक्रम 13 अक्टूबर को आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की संकल्पना बॉलिट्यून्स के संचालक मयंक बोरकर इनकी थी। साथ ही कार्यक्रम का संचालन लाफ्टर चॅलेंज फेम साजीद कुरेशी व एम. ए. रझ्झाक इन्होने किया। कार्यक्रम का आयोजन अमृत भवन, उत्तर अंबाझरी मार्ग पर किया गया था। और इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण फेसबुक और यु ट्यूब से किया गया।
इस कार्यक्रम में कुल ३४ गायक कलाकारों का सहभाग था। जिनमे मनोज पुरी, सुहास आंबुलकर, मंगेश भोयर, युवराज व्यास, अविनाश चन्ने, अनिल पिल्ले, धवल खेडीकर, विजय ढवळे, गिरीश शर्मा, अॅड. श्याम अहिरकर, गौतम सान्याल, चेतन वानखेडे, जफर हुसैन, मुरलीधर बर्डे, फ्रान्सिस दारा, प्रशांत पुरोहित, सतीश इजमुलवार, अनिल बोबडे, राजीव यशरॉय, डॉ. गणेश पेणकर, डॉ. मुकूंद गनेरीवाल, योगेश परांजपे, यतींद्र मनोहर, प्रमोद जमनारे, अतुल देशमुख, अरविंद शिंदे, धनंजय बापट, श्याम बापटे, श्रीधर विश्वनाथन, शशिकांत वाघमारे, संजय वाघमारे, डॉ. प्रवीण जाधव, विजय कपाले व रवि राजन यह गायक कलाकर शामिल थे।
सभी गायक कलाकारों ने किशोर कुमार इनके गीतों को गाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई । सर्व प्रथम कार्यक्रम की शुरुवात सौतन फिल्म के ''जिंदगी प्यार का गीत है 'इस गीत से हुई। बाद में ओ मेरे दिल के चैन, छूकर मेरे मन को , दिल आज शायर है , रिमझिम गिरे सावन, इना मिना डिका ऐसे विभिन्न गीतों की प्रस्तुति गायक कलाकारों ने दी। और ऐसेही हर्ष और उल्हास से कार्यक्रम संपन्न हुआ।