Loading...

आल इंडिया ब्राह्मण संगठन नागपुर शाखा का नवरात्रि उत्सव


नागपुर। आल इंडिया ब्राह्मण संगठन नागपुर महाराष्ट्र शाखा का नवरात्रि उत्सव इस बार आनलाइन पर सम्पन्न हुआ अध्यक्षा रति चौबे के निर्देशन और संचालन में तथा आल इंडिया ब्राह्मण संगठन के महासचिव श्री विपुल उपाध्याय की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि रही बैंगलौर से भगवती पंत, झांसी से रेखा उपाध्याय, एवं भूपत प्रसाद त्रिपाठी नागपुर से विशेष अतिथि रहे। अतिथियों के हाथों दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ मीना तिवारी द्वारा शंखनाद की मधुर गुंजित ध्वनि के साथ किया गया। 

पिंकी दुबे ने बड़ी शालीन  भाषा मे अतिथियों का परिचय दिया, आनलाइन मंच करतल ध्वनि से गूंज उठा। तत्पश्चात अध्यक्षा रति चौबे द्धारा नौ देवियों का आव्हान एक सुमधुर देवी गीत 'लहर लहर, लहरा दे मां मेरे नाम कौ, तेरे साथ मां' शक्ति और ऊर्जा की प्रतीक नौ देवियों का पटल पर आव्हान किया और एक एक देवियां जब मंच पर अपने पूर्ण श्रृंगार के साथ, एक दिव्य चेतना का सभी को आभास करवाती हुई आई तो मंच उनके उस ईश्वरीय स्वरुप को देखते भावविभोर हो गया। 

जब एक के बाद एक सभी देवियों ने अपने गुण धर्म को बताया तो ऐसा लगा मानो साक्षात्कार देवियों से कर रहे है। शैलपुत्री के रूप में शीला दुबे, देवी ब्रह्मचारिणी बनी शानू शर्मा, चंद्रघंटा के रुप में मंजू बाचपेयी, गीता शर्मा कुष्मांडा बन आई, तो अंकिता स्कंदमाता का रुप धारण कर आई। दिल्ली से ऋचा शर्मा ने कालरात्रि के रूप में सभी को लुभाया, मीना तिवारी महागौरी बन छा गई और खुशी शर्मा मां सिद्धिदात्री बन भा गई सबको। अंत में शंखनाद के साथ सभी नौ देवियों की मूल मां पार्वती ने आकर कहा सब में मेरा ही वास है, मै ही सब हूं, सब ही में मै हूं, वातावरण भक्तिमय हो गया और रंगमय मंच हुआ। 

लौक गायिका मधुबाला के नवरात्रि गीत से ममता शर्मा कोषाध्यक्ष के राजस्थानी गीत से तो शशी भार्गव के देवी भजन से रेखा पांडे उपाध्यक्ष की नवरात्रि की कथाओं से  शशी भार्गव 'प्रज्ञा' ने जब नारी तथा देवी कौ अपनी आध्यात्मिकता की नजर से तौल कर बताया तो सभी वाह वाह कर उठे। मीना तिवारी के "धुधची नृत्य" ने सबको आनंदित किया। 

मुख्य अतिथि भगवती पंत के राम गीत ने सबको लुभाया, रेखा उपाध्याय ने आर्शीवचन दे संस्था व कार्यक्रम की तारीफ की, तो विपुल भाई ने आल इंडिया ब्राह्मण संगठन के लिए "नारी शक्ति" ही है उपयुक्त से कहा। रायपुर से राष्ट्रीय प्रवक्ता बबीता दुबे व शिवकांत त्रिपाठी ने कार्यक्रम की कलाकारों की प्रशंसा करते रति चौबे को शुभकामनाएं दी।
मीनाक्षी उपाध्याय अहमदाबाद, शैली शर्मा मुम्बई, अनिता शर्मा, चंद्रपुर, सीमा उपाध्याय झांसी की विशेष, तनु लखनऊ की उपस्थिति रही। इस अवसर पर आनलाइन कुल ४० दर्शक रहे।
समाचार 842185226544068718
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list