शरद बागड़ी को जयपुर में मिलेगा माहेश्वरी आफ दि डिकेड पुरस्कार
https://www.zeromilepress.com/2021/10/blog-post_24.html
नागपुर। राजस्थान की "माहेश्वरी एकता परिषद" द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला प्रतिष्ठित पुरस्कार ’माहेश्वरी आँफ दि डिकेड" इस बार नागपुर महाराष्ट्र के सामाजिक चिंतक, लेखक व सामाजिक कार्यकर्ता शरद गोपीदासजी बागड़ी को दिया जाएगा।
माहेश्वरी एकता परिवार राजस्थान देश विदेश के माहेश्वरी समाज में रचनात्मक, साहित्यिक व विशिष्ट श्रेणी में उत्कर्ष कार्य करने वाले समाज बंधू की उनकी 10 साल की सेवाओं के आधार पर ’माहेश्वरी आफ दि डिकेड’ अवार्ड प्रदान किया जाता है। 2019 का अवार्ड दक्षिण भारत के सहकारी क्षेत्र में अग्रणी बैंक- महेश बैंक हैदराबाद के चेयरमैन रमेशकुमार बंग को दिया गया।
माहेश्वरी एकता परिवार संरक्षक मंडल ने सर्वसम्मति से वर्ष २०२० का "माहेश्वरी आँफ दी डिकेड" अवार्ड महाराष्ट्र नागपुर के अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त प्रतिष्ठित चिंतक, सामाजिक कार्यकर्ता व लेखक शरद गोपीदास बागड़ी को दिया जाएगा।
२०२१ का पुरस्कार जयपुर के प्रसिद्ध गारमेंट्स एक्सपोरटर व बिल्डर सत्यनारायण काबरा को दिया जायेगा।
माहेश्वरी एकता परिषद ने बताया की शरदजी बागड़ी चिंतक, लेखक , समाज सुधारक हैं जो अपनी सामाजिक सेवाओं,समाज सुधारक विचारों के लिए ५ अन्तर्राष्ट्रीय, २९ राष्ट्रीय व २१८ विभिन्न सामाजिक-राजनैतिक संगठनों द्वारा सम्मानित हैं।
शरदजी १६० देशों में कार्यरत "वर्ड कांन्टिट्युशन एंड पार्लियामेंट असोसिएशन यू.एस.ए (अमेरिका)" व अन्य ३ अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के सदस्य भी है।
अभी ग्लोबल अचिवर्स मैगजीन ने "१०० इंस्पायरिंग इंडियन" की सूची में अनेकों नोबल पुरस्कार, पद्मश्री पुरस्कार व भारतीय जल,थल, नौसेना के पुरस्कार प्राप्त विभुतियों के साथ शरदजी बागडी का नाम शामिल कर विशेष किताब निकाल रहे हैं।
शरदजी बागडी को "समाज रत्न-२०१५ दिल्ली, "वैल्थ क्रियेटर आँफ डिकेड-२०१४", माहेश्वरी आँफ द ईयर-२०१६,"समाज भूषण २०१६", "राजस्थान श्री २०१७", दिल्ली उपमुख्यमंत्री हाथों "संपूर्ण क्रांति पुरस्कार २०१८ दिल्ली", "दिव्य श्री -२०१८बीड, "केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी, त्रिपुरा राज्यपाल हाथों "भारत श्री २०१९", "ग्लोबल अचिवर्स अवार्ड-२०२० भोपाल" आदि अनेकों पुरस्कार तथा लोकसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश जी बिडला, केंद्रीय मंत्री नितीनजी गडकरी, महाराष्ट्र मुख्य मंत्री देवेंद्र फडणवीस हाथों संम्मानित किया जा चुका है। अपने साहित्य व चिन्तन सें समाज को निर्देशित करने वाले बागड़ी निश्चय ही समाज सेवा में नामचीन हैं।
माहेश्वरी आँफ दी डिकेड कार्यक्रम होटल ग्रांड सफारी, जयपुर में होगा जिसमें प्रमुख अतिथि रामगोपाल जी भूतडा (कोषाध्यक्ष भाजपा राजस्थान), रामगोपाल मुंदडा (चेयरमैन मधुसूदन ग्रुप्स आफ इंडस्ट्री), परम श्रद्धैय मदनमोहन जी महाराज, राजाराम जी सारडा - उघोगपति कोचीन, रहेंगे। मंच संचालन सुप्रसिद्ध साहित्यकार हरिप्रकाश राठी व लेखिका स्वाति जैसलमेरिया करेंगें।