Loading...

कबीर नगर व्यावसायिक संघ का निर्वाचन सम्पन्न


नागपुर/रायपुर। कबीर नगर व्यावसायिक संघ रायपुर  के समस्त पदाधिकारियो का निर्वाचन रिटायर्ड अतिरिक्त कलेक्टर छग शासन आर डी दीवान के समक्ष में पूर्व पदाधिकारी जिनमें अध्यक्ष  के यस आर्या, सचिव प्रशांत तिवारी एवं कोषाध्यक्ष  के. पी. साहू को पुनः आगामी 3 वर्षो के लिये सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित हुये एवं कबीर नगर व्यावसायिक संघ के अंतर्गत आने वाले 4 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स में 4 उपाध्यक्ष 4 सह सचिव एवं 2 सदस्य प्रति काम्प्लेक्स में नियक्ति की प्रक्रिया के तहत खारुन परिसर से उपाध्यक्ष हेतु दीपेंद्र दीवान व सुनील ठाकुर को सह सचिव, अमित सिंह एव राजकुमार तिवारी को सदस्य के रूप में चुने गये। 

उसी कड़ी में अरपा कॉम्पलेक्स से उपाध्यक्ष आशीष शर्मा एवं सह सचिव राजेन्द्र चौबे व 2 सदस्य  सुरेश खिलानी एव राजीव त्यागी कंचन गंगा कॉम्पलेक्स से उपाध्यक्ष अनुज अग्रवाल एवं सह सचिव श्रीकांत दीवान व 2 सदस्य मनीष वर्मा, मनोहर लाल पहलाजानी और अमलतास कॉम्प्लेक्स से उपाध्यक्ष सुनील खुराना एवं सह सचिव जय हर्ष दुबे व 2 सदस्य सुनील गोयल एव सुधाकर वीखे को चुना गया। कबीर नगर व्यावसायिक संघ रायपुर के द्वारा 2 बिशिष्ट आमंत्रित सदस्य राम मणि यादव एव पीके तिवारी को सर्व सम्मति से मनोनीत  किया गया। 

कबीर नगर व्यावसायिक संघ के निर्माण से व्यापारी बंधुओं में एकता और कॉम्पलेक्स परिसर क्षेत्र में रख रखाव में काफी सुधार आया है कबीर नगर व्यावसायिक संघ के द्वारा हाउसिंग बोर्ड से हैंडओवर के पश्चात हाउसिंग बोर्ड को अप्रैल 2021 से देय एलएमसी, सीएमसी चार्ज देय नही है सिर्फ 300 रुपये प्रति दुकान प्रति माह रखरखाव हेतु शुल्क समिति के द्वारा निर्धारित देय है अप्रैल 2021 के पूर्व की राशि हाउसिंग बोर्ड को यथावत नियमतः देय है।

समाचार 2774540272866635492
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list