डॉ. हेमंत सोनारे महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस औद्योगिक सेल के बने अध्यक्ष
https://www.zeromilepress.com/2021/10/blog-post_2.html
नागपुर। उच्च कोटि के शिक्षातज्ञ, नामांकित तांत्रज्ञ, कृषि तज्ञ और प्रख्यात समाजशास्त्री डॉ. हेमंत श्याम सोनारे को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के औद्योगिक सेल के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
डॉ. हेमंत सोनारे भारत की कई प्रख्यात संगठनाओं में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के हाथों गत दिनों उन्हें इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति का पत्र सौंपा गया।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य एड. वंजारी भी उपस्थित थे। उनकी नियुक्ति से समुचे महाराष्ट्र के औद्योगिक क्षेत्र में हर्ष व्यक्त किया जा रहा है।