भाजपा एनजीओ ने मनाई गांधी एवं शास्त्री जयंती
स्वच्छता अभियान एवं हेल्थ चेकअप की शुरुआत
नागपुर। भाजपा एनजीओ आघाडी नागपुर महानगर द्वारा महात्मा गांधी जयंती एवं लालबहादुर शास्त्री जयंती निमित स्वच्छता अभियान एवं हेल्थ चेकअप की शुरुआत डॉ बाबासाहेब आम्बेडकर चौक, हिमालय अपार्टमेंट न 2 के पास से की गई।
सर्वप्रथम महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर नागपुर भाजपा के पप्रमोद पेंडके, नगरसेविका काँताताई रारोकर, भाजपा एनजीओ अध्यक्ष नरेश जुम्मानी, महेन्द राऊत, पूर्व नागपुर के महामंत्री जेपी शर्मा, अशोक बम्ब, नामदेव ठाकरे, संजय बादुले, श्याम बरमेया, गोविंद धोसेवान, सुरेश गुरिया, अशोक झा, जितेंद्र चँदारणा,मोहित गुरिया हर्ष चँदारणा राहुल जैन नरेश दमाई, उमेश दुर्पा आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
प्रमोद पेंडके एवं महेन्द राऊत ने महात्मा गांधी एव लालबहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला एवं सभी को मिठाई का वितरण किया गया व स्वछ नागपुर सुन्दर नागपुर बनाने का संकल्प किया, साथ मे हिमालय बिल्डिंग के निवासियों ने निशुल्क हेल्त चेकअप करवाया।