सनातन धर्म युवक सभा का दशहरा उत्सव
https://www.zeromilepress.com/2021/10/blog-post_22.html?m=0
नागपुर। सनातन धर्म युवक सभा के तत्वावधान में 70 वें पारंपरिक दशहरा महोत्सव का आयोजन कड़बी चौक स्थित सनातन भवन के प्रांगण में आयोजित किया गया. इस्कॉन नागपुर के अध्यक्ष एच जी सच्चिदानंद दास एवं इस्कॉन सोलापुर के अध्यक्ष एच जी कृष्णभक्त दास की प्रमुख उपस्थिति में महापौर दयाशंकर तिवारी ने रावण के पुतले को अग्नि दी.
इस्कॉन द्वारा हरे रामा हरे कृष्णा का संकीर्तन किया गया एवं प्रसाद वितरित किया गया. पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा. आयोजन में अध्यक्ष प्राणनाथ साहनी, विजय खेर, गोपाल साहनी, संजीव कपूर, योगराज साहनी, गुलशन साहनी, विनय ओबेरॉय, मिलन साहनी, प्रशांत साहनी, आशीष धवन, विनय सहगल, हेमंत साहनी, सुधीर कपूर, गौतम साहनी, अंकुश साहनी, सचिन साहनी, कपिल साहनी, ओमी खत्री, अनिल भारद्वाज आदि का सहयोग रहा.