Loading...

सफेद छडी नेत्रहिनों का आधार है : प्रकाश भागवतवार


विश्व सफेद छड़ी दिवस मनाया गया

नागपुर। कोरोना काल में दृष्टिबाधित लोगों का जीवन बहुत कठिन था। बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न माध्यमों से उनकी मदद की। सीएसआर फंड से नेत्रहीनों को अन्य चिकित्सा सुविधाएं भी प्रदान की गईं। पूर्व उप महाप्रबंधक प्रकाश भागवतवार ने कहा कि सफेद छड़ी नेत्रहीनों के लिए एक महत्वपूर्ण आधार है और यह संतोष की बात है कि हम उन्हें दे पाए।


नेशनल फेडरेशन ऑफ द ब्लाइंड, महाराष्ट्र, विदर्भ यूनिट द्वारा अमृत भवन, उत्तर अंबाझरी मार्ग में आयोजित विश्व सफेद छड़ी दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया के प्रदीप गवळीकर (AGM Nagupr)  प्रमुख रूप से उपस्थित थे जबकि पूर्व उप महाप्रबंधक प्रकाश भागवतकर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र के महासचिव स्वयंप्रकाश तिवारी, लायंस क्लब नागपुर हेरिटेज के शशिकांत वाघमारे, नीरंजन बिसने, स्वप्निल मोंढे, प्रवीण राउत, एनएफबीएम विदर्भ के अध्यक्ष देवराव मेश्राम और महासचिव रेवाराम टेंभूर्णीकर उपस्थित थे।

स्वयंप्रकाश तिवारी ने नेत्रहीनों के राहत कार्य के लिए संस्था को 21,000 रुपये का दान दिया। मेरा संगठन सभी प्रकार की मदद करने की पूरी कोशिश करेगा। नेत्रहीनों के लिए इस सफेद छड़ी उनकी आजादी प्रतिक है, उन्‍होंने कहां। लोक पुलिस समन्वयक प्रवीण कुमार राउत ने भी मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन रेवाारम द्वारा किया गया और विलास काहाळे द्वारा धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम को यशस्वी करने के लिये गौरीशंकर बावणे, सुरज वाघाडे, घनश्याम हटवार, संदेश टेम्भुणे, तुषार दलाल, विजय एटरे, सत्यशील रेवतकर सर, सचिन पाटील, राजेश निबुलकर सहित अन्य का सहयोग रहा।

समाचार 8577346915334325856
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list