नागपुर के नाम बनेगा एक अनोखा रिकॉर्ड
https://www.zeromilepress.com/2021/10/blog-post_23.html
दिये रंगाने का भव्य आयोजन
नागपुर। एनजीओ मैट्रिक्स वॉरियर्स ऑर्गनाइजेशन पिछले 2 वर्षों से दिवाली पर जरूरतमंद लोगों में कपड़े और मिठाइयां के रूप में खुशियां बांट रहा है. इस वर्ष भी पिछले वर्षों की तरह हम Khushiya 3.0 लेकर आ रहे हैं.
हम 12 हजार से अधिक प्रतिभागियों के साथ 12 घंटे में 12 हजार दीयों को रंगने के लिए नागपुर शहर के नाम पर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया और महाराष्ट्र बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाने के लिए एक मेगा इवेंट का आयोजन किया गया हैं।
इस आयोजन का उद्देश्य नागपुर में दीये रंगने की भव्य गतिविधियों के साथ भविष्य के उज्जवल चेहरे की ओर महामारी के सबसे बुरे दौर को झेलने के बाद लोगों में रंग और खुशियां लाना है।
यह कार्यक्रम 24 अक्टूबर 2021 को सुबह 8:00 बजे से लेकर रात के 8:00 बजे तक महिला महाविद्यालय गणेश नगर में आयोजित किया गया है. कोविड-19 से संबंधित सभी मानदंडों का पालन किया जाएगा. प्रतिनिधियों को रजिस्टर करने की लिंक ऑनलाइन मिल जाएंगी और रजिस्ट्रेशन फीस से जो राशि प्राप्त होगी वह दिव्यांग लोगों की सहायता के लिए उपयोग की जाएगी. रजिस्ट्रेशन के लिए फोन नंबर मैट्रिक्स वारियर्स संगठन के सोशल मीडिया हैंडल पर उपलब्ध कराए गए हैं। सभी से निवेदन हैं इस कार्यक्रम में भाग ले कर सहयोग करें। रजिस्ट्रेशन के लिए मो. 8805115818 तथा 8446265818 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.