महाराष्ट्र के राज्यपाल ने लालवानी के कार्यों को सराहा
नागपुर। महाराष्ट्र के राज्यपाल माननीय भगत सिंह कोश्यारी ने दीपक एजेन्सीज के संचालक एवं समाजसेवी दीपक लालवानी को जनहितार्थ कार्यों हेतु पत्र भेजकर अपनी शुभकामनाएं देते हुए इन कार्यों की सराहना की।
महाराष्ट्र के राज्यपाल माननीय भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि शुभाशीष, निश्चित तौर पर आप न केवल सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं बल्कि राष्ट्रीय व संवैधानिक कार्यों के प्रति लोगों में जागृति का संचार भी कर रहे हैं। प्रतिवर्ष सैकड़ों लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में अल्पायु में ही जीवनलीला समाप्त हो जाती है।
ज्ञात हुआ कि आप सड़क सुरक्षा रथ के अतिरिक्त बेटी बचाओ, पानी बचाओ व पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों के प्रति भी समर्पित हैं।इस राष्ट्रीय कार्य हेतु दीपक ऐजंसी से संबंधित सभी लोगों को उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
दीपक एजेन्सीज के संचालक दीपक लालवानी लगातार पिछले 20 वर्षों से नागपुर शहर में यातायात नियमों में जागरूकता लाने हेतु सामाजिक कार्य कर रहे हैं। इसके पूर्व भी जनहितकारी कार्यों हेतु मा.भैरोसिंह शेखावत, प्रणव मुखर्जी, अटलबिहारी वाजपेयी, अरुण जेटली, शिवराज पाटिल, डॉ. हर्षवर्धन, अशोक गहलोत ने लालवानी के जनहित कार्यों की सराहना कर शुभकामनाएं दी है।