साहित्यिकी में लघुकथा सम्मेलन का सफल आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2021/10/blog-post_30.html?m=0
नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम साहित्यिकी में लघुकथा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा किसलय ने की।संचालन संयोजक आदेश जैन ने किया। प्रस्तावना सहसंयोजिका हेमलता मिश्र मानवी ने की।
सम्मेलन में डॉ भोला सरवर, मीरा जोगलेकर, सुरेंद्र हरडे, तन्हा नागपुरी, इंदिरा किसलय, रूबी दास, माधुरी राऊलकर, अंजू भुटानी, कृष्ण कुमार द्विवेदी, विवेक असरानी, अशोक कुमार सोनी, माधुरी मिश्रा 'मधु', आदेश जैन, हेमलाती मिश्र ने विभिन्न विषयों पर एक से बढ़कर एक लघुकथा प्रस्तुत कर सम्मेलन को सफल बनाया। नितिन सेलोकर, विजय मिश्रा, डॉ बालकृष्ण महाजन आदि सम्मेलन में उपस्थित थे।