सांज इव्हेंट का हुआ डिस्को गीतों का कार्यक्रम
https://www.zeromilepress.com/2021/10/blog-post_33.html
बेसा स्टूडियो से 'इट्स टाइम टू डिस्को' का किया प्रसारण
नागपुर। 70 के दशक में डिस्को गानों ने बॉलीवुड में धूम मचा दी थी। लेदर पैंट और थ्री पीस सूट पहने मिथुन चक्रवर्ती ने आय अॅम अ डिस्को डान्सर इस गीत के साथ वह एक डिस्को डांसर हैं ऐसी घोषणाही की थी। ये गाने बाद में हर पार्टी में बजने लगे। ऐसे ही कुछ मशहूर डिस्को गानों की शाम 2 अक्टूबर को रंगीन हुई।
सांज इव्हेंट ने बेसा स्टूडियो से डिस्को गीतों का कार्यक्रम 'इट्स टाइम टू डिस्को' का प्रसारण किया । कार्यक्रम की कल्पना और आयोजन अनुराधा पाटिल ने किया था और क्रियेटीव हेड मोहम्मद आज़ाद थे। कोर कमीटीमेंबर अशफाक शेख, अन्वर शेख, दिनेश बावनकर थे। योगेश परांजपे, , सुशील गौरखेड़े, लतिका डाखोले, राजीव आर्य, ने विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन बंटी अटारा ने किया।
अशफाक ने डिस्को गाने ओ दिलबर जाने के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। अनुराधा ने जिमी जिमी आजा आजा, जब छाये मेरा जादू जैसे गानों पर परफॉर्म कर दर्शकों को मदहोश कर दिया। योगेश ने ये काली काली आंखे यह गीत तर लतिका ने बचना ऐ हसीनो, हवा हवा आया हवा तर दिनेशने डम डम डीगा जैसे गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का समापन योगेश, अनुराधा और आजाद ने जस्ट चिल इस गीत के साथ किया।