दीपावली पर मेक इन इंडिया के हस्तशिल्प कला की वस्तु की मांग
https://www.zeromilepress.com/2021/10/blog-post_471.html
नागपुर। हमारा भारत इतने सालों से पारंपरिक हस्तशिल्प वाला देश है।आजकल दीपावली से पहले हमारे कारीगरो द्वारा हस्तशिल्प से बनी अनेक सजावटी, त्योहारी वस्तुएं बाजार में आई है। विशेष परिधान, पारंपरिक पोशाख पहनकर गुजरात से आए भारत के नागरिक रोजगार काम रहे हैं। विशेष स्वागत दूर पर लगाये जानेवाले रंग बिरंगी तोरण भी बाजार में आकर्षण का केंद्र है।
हमारे नागपुर शहर में अनेक स्थानों पर सजावटी आइटम्स से बाजार में रौनक है। तोरण में शुभ, लाभ, स्वास्तिक, तारा, चुनरी लाल रंग भी विशेष तौर पर नागरिको द्वारा ख़रीदी की जा रही है। तोरण के रेट 150/- से 300/- प्रति जोड़ी चल रहे हैं। इतवारी, महल, पुराना भंडारा रोड, सदर, बर्डी क्षेत्र में इस प्रकार की वस्तुओं को बेचने वाले गुजरात से आए पुरुष, महिलाओ को रोजगार प्राप्त हो रहा है।