विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न
https://www.zeromilepress.com/2021/10/blog-post_49.html
विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान, प्रयागराज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के रिक्त पदों, राष्ट्रीय प्रभारी, प्रदेश प्रभारी, हिंदी सांसद एवं प्रतिनिधियों का चयन कर लिया गया है। संस्थान के सचिव डॉ. गोकुलेश्वर कुमार द्विवेदी के अनुसार प्रोफेसर सूर्य प्रसाद दीक्षित, लखनऊ, बी. एस. शांताबाई, बंगलुरु और राजकिशोर भारती, प्रयागराज को संरक्षक डॉ. शहाबुद्दीन नियाज़ मोहम्मद शेख, पुणे को अध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश त्रिपाठी सोनभद्र, महेंद्र कुमार अग्रवाल और डॉ. एलिजाबेथ, प्रयागराज को उपाध्यक्ष और डॉ. गोकुलेश्वर कुमार द्विवेदी, प्रयागराज को सचिव निर्वाचित घोषित किया गया है। प्रबंध व वित्त सचिव की जिम्मेदारी लेफ्टिनेंट जया शुक्ला, देवरिया संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी ईश्वर शरण शुक्ल, प्रयागराज और विदेश सचिव की जिम्मेदारी डॉ. रेखा नंदन द्विवेदी, प्रयागराज को सौंपी गई है।
संस्थान के सचिव डॉ. गोकुलेश्वर कुमार द्विवेदी ने बताया है कि सांस्कृतिक आयोजन प्रभारी डॉ. सुनीता प्रेम यादव, औरंगाबाद (महाराष्ट्र राज्य बाल संसद प्रभारी), बाल संसद प्रभारी डॉ. रश्मि चौबे, गाजियाबाद, छत्तीसगढ़ राज्य बाल संसद प्रभारी - पूर्णिमा कौशिक रायपुर, मध्य प्रदेश बाल संसद प्रभारी - ज्योति तिवारी, इंदौर बनाई गई हैं।
इसी तरह सलाहकार परिषद के लिए डॉ. कौशलेंद्र पाण्डेय, लखनऊ, मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी सोनभद्र, डॉ. वली उल्ला खां फरोग, सदाशिव विश्वकर्मा को चयनित किया गया है। इनके अतिरिक्त हिंदी सांसद व प्रदेश प्रभारी के रूप में महाराष्ट्र से प्रदेश प्रभारी – डॉ. भरत त्र्यंबक शेणकर, अकोले, अहमदनगर, महाराष्ट्र, हिंदी सांसद डॉ. कामिनी अशोक बल्लाल औरंगाबाद, डॉ. अशोक गायकवाड, अहमदनगर, डॉ. मेदिनी शशिकांत अंजनीकर मुंबई, डॉ. विशाला मनीष शर्मा, औरंगाबाद को बनाया गया है।
डॉ. सरिता सिंधी, यवतमाल डॉ. ज़हीरुद्दिन पठान, नांदेड, रोहिणी बालचंद डावरे, अकोले, अहमदनगर, महाराष्ट्र, डॉ. मोहम्मद शाकिर शेख, पुणे, डॉ. सुगंधा घरपनकर, कोल्हापुर, महाराष्ट्र, प्रतिनिधि के रूप में चयनित की गई हैं। मध्य प्रदेश प्रदेश प्रभारी – डॉ. वंदना अग्निहोत्री, इंदौर, हिंदी सांसद और डॉ. ज्योति जैन, इंदौर, डॉ. सुमन अग्रवाल, भोपाल, प्रतिनिधि चुनी गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी – डॉ. मुक्ता कान्हा कौशिक रायपुर, हिंदी सांसद और डॉ. सरस्वती वर्मा प्रतिनिधि चयनित हुई है। कर्नाटक हिंदी सांसद – जी. एस. सरोजा, और डॉ. सुमा टी. रोडनवर,मंगलौर, कर्नाटक प्रतिनिधि चयनित हुए हैं।
राजस्थान प्रदेश प्रभारी – डॉ. ज़ेबा रसीद, जोधपुर, हिंदी सांसद। उत्तर प्रदेश प्रदेश प्रभारी - पुष्पा श्रीवास्तव शैली, रायबरेली, सहायक प्रभारी - निगम प्रकाश कश्यप मिर्जापुर, हिंदी सांसद डॉ. हितेश कुमार शर्मा बिजनौर, प्रभांषु कुमार, प्रयागराज, डॉ. रश्मि चौबे, कैलाश त्रिपाठी, डॉ. पूर्णिमा मालवीय, रश्मि संजय श्रीवास्तव प्रतिनिधि चयनित किए गए हैं। केरल से हिंदी सांसद डॉ. प्रिया ए. कोट्टायम और प्रतिनिधि डॉ. शबाना हबीब। उड़ीसा से हिंदी सांसद हरिहर चौधरी, गंजाम, बिहार से हिंदी सांसद डॉ. अन्नपूर्णा श्रीवास्तव पटना, प्रतिनिधि उषा किरण, मुजफ्फरपुर, तमिलनाडु से प्रतिनिधि डॉ. ज़ैनब बी, चेन्नई का चयन किया गया है। संस्थान के सचिव डॉ. गोकुलेश्वर कुमार द्विवेदी जी के अनुसार सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल 2 वर्ष के लिए अर्थात 15 अक्तूबर 2023 तक मान्य होगा।