Loading...

अमिताभ बच्चन का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया


नागपुर। अमिताभ बच्चन फँन्स असोसिएशन नागपुर द्वारा 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मोहन नगर स्तित अभिनेता सोनू चौरसिया के निवास स्थान पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनू चौरसिया ने की और प्रमुख अतिथि के रूप में निर्माता निर्देशक एवं अभिनेता कमल मरास, अभिनेता सुनील हिरेखान, राहुल वासनिक एवं गायक आदिल खान उपस्तित थे। फ़ैन्स असोसिएशन अध्यक्ष प्रशांत सिलेकर ने कार्यक्रम का संचालन करते हुऐ बताया कि फैन्स असोसिएशन स्थापना सन 1986 में स्वर्गीय डॉ. राम तजपुरिया के अगुवाई में की गई थी। 

फैन्स असोसिएशन के माध्यम से सामाजिक कार्य एवं खेल कूद प्रतियोगिता आयोजन किया जाता रहा है। अभी तक असोसिएशन द्वारा मेरेथोंन दौड़, रन फ़ॉर यूनिटी क्रिकेट टूर्नामेंट एवं शारिरिक शिबिर का आयोजन किया है। सामाजिक तौर पर जयपुर फुट शिबिर, आय डोनेशन कैम्प, ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया है। उसी तरह से ठंड के दिनों में गरीब लोगो को कम्बल वितरण किये जाते है।

कार्यक्रम में मान्यवर अभिनेताओ ने अपने विचार रखे और अमिताभ जी को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं दि।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए, जयभोश सालवे, किरण पराते, आदिल खान, मोहन अय्यर, धकीते, वाघमारे, सन्तोष गणवीर ने परिश्रम लिया।

समाचार 498289660191039552
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list