Loading...

हरीश तिवारी बने राकांपा मीडिया सेल नागपुर शहर के सचिव


नागपुर। वेदप्रकाश आर्य पूर्व गटनेता व उपाध्यक्ष राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश की प्रमुख उपस्थिति मे राष्ट्रवादी कांग्रेस मिडिया सेल के जिलाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे ने हरीश तिवारी की सचिव नागपुर शहर पद पर नियुक्ति की है। 

हरीश तिवारी पिछ्ले कई वर्षो से सामाजिक क्षेत्र से जुडे है। कोरोना महामारी के समय उन्होने विभिन्न सामाजिक कार्यो मे समिल्लित होकर कई बेसहारा लोगो की निस्वार्थ भावना से मदत की थी। उनके द्वारा इस तरह के उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों को देखते हुए पार्टी ने उनकी नियुक्ति राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मीडिया सेल नागपुर शहर मे की गयी।

इस अवसर पर हरीश तिवारी इन्होंने कहा कि वे शहर भर का दौरा करके संगठन को बढ़ाने व मजबुत करने का कार्य अपनी टीम के साथ व राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल नागपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित दुबे के नेतृत्व में मीडिया सेल संबंधित समस्याओं को लेकर सदैव कार्य करते रहेंगे।
हरीश तिवारी ने अपनी नियुक्ति पर पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख, शहर अध्यक्ष दूनेश्वर पेठे, बलजीत सिंग ढिल्लन, सुनील लव्हात्रे, हनी खेत्रपाल, मनोज पौनिकर, निलेश खर्चाने, विशाल भोरे इन सभी का आभार माना व ऐसा ही मार्गदर्शन मिलता रहे ऐसी विनंती की है।

नियुक्ति 2111587442014871661
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list