Loading...

मोहम्मद रफ़ी फैन्स कल्चरल ऑर्गनाइजेशन ने किया सामूहिक झंडा गीत प्रस्तुत


नागपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस तथा झंडा गीत के रचियता पद्मश्री श्यामलाल गुप्त इनकी 125 वी जयंती के उपलक्ष में नागपुर महानगर पालिका का स्तुत्य उपक्रम सामूहिक झंडा गीत गायन में आज सुबह एयरपोर्ट चौक हेडगेवार स्मृती परिसर में मोहम्मद रफ़ी फैन्स कल्चरल ऑर्गनाइजेशन कि ओर से सामूहिक झंडा गीत प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय वरिष्ठ नागरिक तथा पुलीस कर्मचारियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। झंडा गीत के बाद विविध देशभक्ति गीत मोहम्मद सलीम, मुमताज, वर्षा रामटेके तथा बाल कलाकार स्वरा रामटेके ने प्रस्तुत किए।

वादक कलाकार मोहम्मद शकील तथा श्रीकांत कुलकर्णी इन्होंने गायकों को अच्छा साथ दिया। इस अवसर पर पुलिस विभाग, नागपुर महानगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों के साथ स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सर्जेराव गलपट सुभाषचंद्र बोस जी की भूमिका में आकर सामूहिक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।
विशेष सहयोग के लिए संदीप रामटेके, अलीम शेख़ तथा नूर सलमा का आभार, और आप सभी साथियों का इस राष्ट्रीय कार्य के लिए अभिनंदन।
समाचार 2391343860170391739
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list