'क्रेज़ी' गायकों ने किया किशोर गीतों का शानदार प्रदर्शन
https://www.zeromilepress.com/2021/10/blog-post_65.html?m=0
किशोर प्रशंसकों ने किया माहौल
नागपुर। मशहूर हरहुन्नरी गायक किशोर कुमार की आवाज के लाखों दीवाने हैं। कई गायक किशोर कुमार की आवाज को अपनी आवाज में ढालकर उनकी आवाज को ताजा रखने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे किशोर अंदाज में गाने वाले क्रेजी सिंगर्स ने किशोरदा के गानों पर परफॉर्म कर फैंस का मनोरंजन किया।
हार्मोनी इवेंट्स के निदेशक राजेश समर्थ ने बुधवार को 'क्रेजी किशोर' कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की कल्पना राजेश समर्थ ने की थी, जबकि राजेश दुरुगकर, अनिल पिल्ले, अजय मलिक, अनूप हुद्दार, निखिल साठे, धीरज परपालीवार, संदीप मलिक, संदीप चरडे, अनूप कुमार, गगन पुरी, श्रद्धा टिडोले, अश्विनी सालुंखे, स्वाति खडसे, अस्मिता शिवलकर, निकिता जोशी ने विभिन्न गीतों का प्रदर्शन किया।
भंवरे की गुंजन, मेरे सपनों की रानी, जिंदगी एक सफर है सुहाना यह गाने निखिल साठे ने, जबकि अनिल पिल्ले ने तुम भी चलो, समां है सुहाना, चाहिये थोड़ा प्यार और राजेंद्र दुरुगकर ने दिए जलते है, कोई होता जिसको जैसे गीतों की प्रस्तुती देकर फैन्स को खुश कर दिया। अनूप कुमार ने मेरे नैना, मुसाफिर, तेरे जैसा यार कहां जैसे गाने गाए, जबकि धीरज परपल्लीवार ने रिम झिम गिरे सावन, छुकर में मन को, तेरा मुझसे है जैसे गाने किए।
अजय मलिक ने ना कोई दिल में समाया, तुम हो मेरे दिल की, मै शायर बदनाम और गगन पुरी ने दिलबर मेरे, जीवन के दिन, हां पहली बार जैसे गीत प्रस्तुत किये। संदीप मलिक ने क्या पता, पग घुंगरू, फिर वही रात आदी गीतों पर और संदिप चरडे ने मैर और मेरी, मेरे मेहबूब, किसका रस्तां देखे गीत प्रस्तुत किये । अनुप हुद्दार ने उत्फत में, बडी सुनी सुनी, गाडी बुला रही हैं की प्रस्तुति दी।
मनोज पिद्दी और हर्षल पराते द्वारा तकनीकी सहायता प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का हार्मोनी इवेंट्स के फेसबुक पेज पर सीधा प्रसारण किया गया।