Loading...

खामला में नितिन गडकरी तथा देवेंद्र फडणवीस ने माता रानी का किया पूजन


नागपुर। सिंध माता मंडल की ओर से खामला वाली माता मंदिर में नवरात्र महोत्सव के दौरान नवमीं व दशहरे पर पूजन अर्चना का सिलसिला जारी रहा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने माता रानी का पूजन कर दरबार में हाजरी लगायी। 


मंडल महासचिव व पूर्व पार्षद प्रकाश तोतवानी ने गडकरी, फडणवीस का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक प्रवीण दटके, पार्षद किशोर वानखेड़े, युवा क्रांति मंच के पंजू तोतवानी प्रमुखता से उपस्थित थे। गडकरी, फडणवीस का माता की चुनरी से सत्कार किया गया। 


तत्पश्चात पंजू तोतवानी के निवास स्थान पर गडकरी, फडणवीस ने घट स्थापना के दर्शन कर पूजन किया। महाराज विजय शर्मा के आचार्यतत्व में धार्मिक कार्यक्रम आरती हुई। परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। 

इस अवसर पर विधायक प्रवीण दटके, पूर्व पार्षद संजय बोंडे, पूर्व पार्षद प्रकाश तोतवानी, धरमपेठ मंडल अध्यक्ष किशोर वानखेड़े, रोहित कटारे वरिष्ठ नागरिक दत्तात्रय माटे, सुरेश गांधी, राहुल तोतवानी, ओमप्रकाश वरदानी, नारायण भोजवानी, परमानंद शंभुवानी, नंदलाल चेतवानी, रवि नासिकवार, राजू गंगवानी, संतोष खत्री, दौलतराम चंदवानी, जज हेमनानी, राजू बोबाटे, प्रीतमदास मंगतानी, लक्ष्मण खत्री, आशु नारायणी, राजन रामचंदानी, दिलीप चैनानी सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही। दशमी पर घट विसर्जित किया गया। रामायण प्रचारक मंडल, विद्यांचल धाम, काशी की ओर से रामलीला का मंचन किया जा रहा हैं।
समाचार 2614120838983489492
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list