Loading...

नवरात्र महोत्सव ऑनलाईन गरबा स्पर्धा २०२१


नागपुर। नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष मे भारतीय संस्कृती एवं परंपरा का जतन हो इस उद्देश से फिलहाल चल रहे कोरोना काल मे भी हमारा मन आनंद एवं उर्जा से सराबोर हो, हमारे भीतर नयी शक्ती का आभास हो, आप सभी की कलाओ का सन्मान हो इसी को ध्यान मे रखते हुये अस्तित्व फाऊंडेशन (सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक) की ओर से ऑनलाईन नवरात्र महोत्सव रास गरबा स्पर्धा २०२१ का निशुल्क आयोजन किया जा रहा है। 

आप सभी को उत्तम वेषभूषा मे अपने नाम, शहर, स्पर्धा के नाम के साथ अपना दो मिनट का गरबा नृत्य का व्हिडिओ बनाकर (मोबाईल आडा रखते हुये) हमे अपने उम्र गट के अनुसार दिये गये मोबाईल नंबर पर भेजना है, गट नंबर १- उम्र ७ से १५ वर्ष - (मो.8657820094) एवं गट नंबर २- उम्र १५ से २५ वर्ष - (मो.7796894118), व्हिडिओ भेजने की अंतिम तिथी १० अक्टूबर शाम ८.०० बजे तक ही निश्चित है। 

इस स्पर्धा का अंतिम निकाल की घोषणा दशहरे के दिन की जायेगी, सभी सहभागी प्रतिस्पर्धी को ई-प्रमाणपत्र दिया जायेगा और स्पर्धा मे जितने वालो को  एवं ई-प्रमाणपत्र के साथ सन्मान चिन्ह भी दिया जायेगा। साथ ही चुनिन्दा व्हिडिओ को You Tube chanel पर भी प्रक्षेपित किया जायेगा। सभी को नवरात्री की शुभकामनाए देते हुये यह जानकारी हमे अस्तित्व फाऊंडेशन महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती मंजु हेडाऊ ने दी।

समाचार 6818537205082191051
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list