नेपाल के लुंबिनी में सम्मानित होंगी डॉ कविता परिहार
https://www.zeromilepress.com/2021/10/blog-post_708.html
नागपुर। महाराष्ट्र की चिर-परिचित समाज सेविका डॉ. कविता परिहार उत्कृष्ट समाज कार्य के लिए 'अमृत महोत्सव नेपाल लुंबिनी' में सम्मानित किया जाएगा. पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को पीपल नीम तुलसी अभियान नेपाल की संस्था 'ग्रीन यूथ ऑफ लुंबिनी नेपाल' और कमला जलाधार संरक्षण अभियान जनकपुर नेपाल एवं दीदी जी फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से नेपाल में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
सम्मान भारत के विभिन्न राज्यों और नेपाल भूटान के द्वारा संयुक्त रुप से चयनित सामाजिक कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विशेष कार्य करने हेतु प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान 27-28 नवंबर नेपाल लुंबिनी शहर में आयोजित किया जा रहा है। डॉ. कविता परिहार संस्थापक अध्यक्ष उत्कर्ष बहुउद्देशीय संस्था नागपुर महाराष्ट्र की पहली सामाजिक कार्यकर्ता होंगी यह पर्यावरण के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। कविता जी लंबे अरसे से पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है।