महाराष्ट्र के गृहमंत्री को महिला सुरक्षा संबंधी दिया निवेदन
https://www.zeromilepress.com/2021/10/blog-post_809.html
नागपुर। महाराष्ट्र राज्य के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील का आज गुरुवार को नागपुर आगमन होने पर ऑल इंडिया कौमी तंजीम नागपुर जिला अध्यक्ष शेख मुख्तार एवं रुग्ण कल्याण समिति महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अनीशा शेख ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया तथा महिलाओं की विभिन्न समस्याओं का एक निवेदन भी उन्हें दिया।
गृहमंत्री को दिए निवेदन में मुख्यतः महिलाओं पर होने वाले अपराध पर अंकुश लगाने के लिए और महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष रूप से ध्यान देने की अपील की।