वीएसएसएस ने की करवा चौथ पर पूजा तथा मनोरंजक प्रतियोगिताएं
https://www.zeromilepress.com/2021/10/blog-post_882.html
कार्यक्रम में विजेताओं को किया पुरस्कृत
नागपुर। पूरे विश्व और भारत मे सिंधी समाज का नेतृत्व करने वाले संघठन विश्व सिंधी सेवा संगम की पूर्व नागपुर महिला टीम ने होटल हरदेव में महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के मार्गदर्शन में करवा चौथ के पूर्व एक रंगारंग कार्यक्रम कर करवा चौथ त्योंहार बेहद हर्षोल्लास और सेंकडो बहनो के साथ विविध प्रतियोगिता, पुरस्कारों और अनेक रोचक कार्यक्रम कर मनाया।
महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया कि पूर्व नागपुर महिला टीम की अध्यक्ष अर्चना छाबरिया द्वारा समाज की नई पीढ़ी को करवा चौथ के महत्व की जानकारी यह पर्व मनाने का उद्देश्य और पति की लंबी आयु के लिए सुहागनों द्वारा की जाने वाली पूजा भावना दर्शाने के उद्देश्य से यह रंगारंग प्रोग्राम मनोरंजन के साथ आयोजित किया गया जिसे बेहद सफलता प्राप्त हुई।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती हितिशा मुलतानी, उपाध्यक्ष श्रीमती भावना दयानी, महासचिव कंचन चंदवानी और रूपा तनवानी ने बताया कि सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुवात भगवान के चित्र पर माल्यार्पण कर दिप प्रज्वलन प्रमुख अतिथि श्रीमती कृशा सन्दीप मोटवानी के साथ एडवोकेट मीरा भमभवानी, महाराष्ट्र महिला की अध्यक्ष डॉ हीना मुनियार, कार्याध्यक्ष डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी, महासचिव साक्षी थारवानी, सचिव करिश्मा मोटवानी, विदर्भ टीम महिला अध्यक्ष श्रीमती कंचन जगयासी ने किया।
तत्पश्चात बेहद कुशलता से सुप्रसिद्ध एंकर डॉ रिचा सुगंध ने जानकारी दी कि इस करवा चौथ के प्रोग्राम में जो विविध प्रतियोगिता रखी गयी है वह वीएसएसएस करवा चौथ क्वीन लेडी ऑफ दी सांझ, इसके अलावा ओल्ड इस गोल्ड, बेस्ट हेयर स्टाइल, कैटवॉक लेडी, जोड़ी न.1, बेस्ट स्माइल, स्टाइलिश लेडी, स्वीट 16, मृगनयनी, नेचुरल ब्यूटी, टॉलेस्ट ब्यूटी, है। उपस्तिथ सभी बहनो ने प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
अध्यक्ष अर्चना छाबरिया और वरिष्ठ उपाध्यक्ष हितिशा मुलतानी ने बताया कि सभी बहनों ने करवा चौथ में किस तरह उपवास कर रात्रि को चंद्रमा के समक्ष पूजा कर पति की दीर्घायु के लिए प्राथर्ना कर अपना व्रत तोड़ती है। सभी भावविभोर हो गयी। नई पीढ़ी की बहनों को करवा चौथ का महत्व बताया। सभी ने यह सुन संकल्प किया कि 24 तारीख को सभी बहने और युवा पीढ़ी करवा चौथ अपने पति की बड़ी उम्र के लिये करवा चौथ जरूर मनाएंगे।
मुख्य अतिथि कृशा मोटवानी ने वीएसएसएस के इस अनोखे ऐतिहासिक कार्यक्रम की सराहना कर करवा चौथ के महत्व की जानकारी देने के लिए सभी का अभिनंदन किया। प्रतियोगिताओ के निर्णायक, डॉ हिना मुनियार, डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी, कंचन जगयासी, करिश्मा मोटवानी, भाविष्या अनवानी ने विविध प्रतियोगिताओ में विजयी विजेताओं के नाम घोषित किये।
वीएसएसएस परम सुन्दरी श्रीमती कशिश सच्चानी, करवा चौथ दिव्या बत्रा, लेडी ऑफ सांझ सोनल कटारिया, टॉलेस्ट ब्यूटी साक्षी थारवानी, बेस्ट स्टाइलिश सपना मोटवानी, ओल्ड इज गोल्ड सुनीता जेसवानी, बेस्ट जोड़ी संगीता चावला, रितिका भोजवानी, बेस्ट हेयर चाहत चुग, स्वीट 16 निशिता ठाकुर, मृगनयनी मनीषा मोटवानी, स्वीट स्माइल वर्षा खिलनानी, कैटवॉक मुस्कान ठाकुर, कंस्लशन जिया जेसवानी को पुरस्कार अर्चना छाबरिया, हितिशा मुलतानी, कंचन चंदवानी, भावना दयानी, रूपा तनवानी, जिया छाबरिया, दीपा मुलतानी, मधु असरानी, डॉ सुनीता अगनानी सहित डॉ हिना मुनियार, डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी, कंचन जगयसी, सुनीता जेसवानी और साक्षी थारवानी के हस्ते दिए गए।
कार्यक्रम के सफ़लतार्थ सहयोग देने वालो में बिनल कुनाल वैध, मनोज कामवानी, डॉ संजय दयानी, लखी थावानी, डॉ ज्योति धमेचा, नंदिनी वाधवानी प्रमुख थे। कार्यक्रम का कुशलता से रोचक अंदाज में संचालन सुप्रसिद्ध एंकर डॉ रिचा सुगंध ने किया। अंत मे अध्यक्ष अर्चना छाबरिया ने महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी का आभार माना, जिनके प्रेरणा से यह ऐतिहासिक यादगार अनूठा और बेहद सफल प्रोग्राम हुआ। उन्होंने नागपुर के कार्याध्याश महेश ग्वालानी द्वारा दिये गए सहयोग का धन्यवाद किया।
अतिथि बतौर कृशा संदीप मोटवानी का भी आभार माना। काव्या मोटवानी सहित वीएसएसएस की सभी महिला टीम का आभार माना जिन्होंने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अपनी पूर्व नागपुर की पूरी टीम का सहयोग हेतु आभार माना।
नागपुर शहर में इस अनूठे अनोखे रंगारंग कार्यक्रम की चर्चा रही वर्तमान में पूरे महाराष्ट्र में अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के नेतृत्व में 67 देशों और देश के 24 राज्यो में महाराष्ट्र टीम सबसे ज्यादा एक्टिव होकर अपने कार्यो से प्रथम स्थान पा चुकी है।