Loading...

देश का अन्नदाता खतरे में : राजेश रंगारी


शिवसेना भारतीय कामगार संघटना ने मुख्यमंत्री से किया निवेदन

नागपुर। भारत कृषी संपन्न देश जीस देश का पेट भरने का काम किसान करते है, उन्ही किसान भाईयों का सोयाबीन, कपास, मक्का, तुवर जैसी फसले बारीश कि वजह से बर्बाद हो गयी है। किसान भाईयों के हरेभरे खेत खलीहान और उनके सपने बारीश ने तबाह कर दिए है। विगत 48 घंटे में 37 लोगो ने जाने गवाई, राज्य में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है। लगभग 200 पशु बाढ में बह गए है। 

ऐसा ही तबाही मंजर नागपुर जिले का है। जिले के नरखेड तहसील के मोगरा गांव के किसान श्री गोपाल मडके और अंबोला गांव के किसान श्री वाहाने के खेत का शिवसेना, भारतीय कामगार संघटना के ग्रामीण उपजिल्हा प्रमुख राजेश रंगारी ने दौरा कर फसलों का निरिक्षण किया। इस अवसर पर किसानों की तकलीफे महसुस की, उन्हे आश्वस्त किया की सरकार से मदत ली जाएगी। 

सरकार से इस गीले अकाल की बर्बादी का किसानो को आर्थिक लाभ मुआवजा देने का निवेदन कर मांग शिवसेना, भारतीय कामगार संघटन के उपजिल्हा प्रमुख राजेश रंगारी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से की है। यह निवेदन जिल्हाधिकारी नागपुर की ओर से भेजा गया है।

देश का अन्नदाता को आज इस अकाल की अवस्था में आर्थिक आधार की आवश्यकता है। पुरे महाराष्ट्र मे अब तक लगभग 196 किसानों की जाने गयी है। जिसकी नजह से उनके परिवार का दुख की घड़ी में बहुत बुरा हाल है, उनके परिवार भुख से मरने कगार पर है। कुछ आत्महत्या करने को मजबूर है,

केंद्र सरकार से जल्द से जल्द गीला अकाल घोषित कर राज्य सरकार तुरंत किसानो के खेत के पंचनामे करने के आदेश पारीत करे ताकी किसानों का राहत मिल सके, ऐसी मांग शिवसेना, भारतीय कामगार संघटना,के नागपुर ग्रामीण कि ओर से की गयी है।

समाचार 8802935407889386518
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list