Loading...

शरद बागडी का नाम ग्लोबल अचिवर्स - १०० इंस्पायरिंग इंडियन' सूची मे शामिल



नागपुर। ग्लोबल अचिवर्स रिकार्ड, न्यूज ४७ मिडिया, फोर्ब्स मैगजीन, टीचाट.काम, आँल इंडिया रेडियो व ग्लोबल अचिवर्स मैगजीन, गिनिज वर्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर डाँ तिलक तनवर  के सहयोग से "१०० इंस्पायरिंग इंडियंस" सूची किताब मे शामिल किया गया हैं। 

इस किताब में देश भर के समाज सेवा, मेडिकल, खेलकूद, साहित्यकार, सेना, आदि सभी क्षेत्रों के दिग्गजों का नाम शामिल किया जा रहा है। नोबल पुरस्कार विजेता डाँ कैलाश सत्यार्थी, दुनिया के एकमेव "आयरनमैन" खिताब प्राप्त मेजर जनरल विक्रमदेव डोगरा, अनेक राष्ट्रपतियों द्वारा संम्मानित पद्मश्री डाँ विजय शाह, भारतीय वायुसेना की "प्रथम महिला ऐयर मार्शल" पद्मावती बंधोपाध्याय, सात बार माउंट एवरेस्ट चढने वाले पद्मश्री लवेराजसिंग, पदमश्री अनिल प्रकाश जोशी, आदि गणमान्य विभुतियों के साथ महाराष्ट्र नागपुर से ५ अंतरराष्ट्रीय - २९ राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त २१९  द्वारा संम्मानित लेखक, चिंतक, सुधारक, समाज सेवी शरद गोपीदासजी बागडी का नाम भी शामिल किया गया है। 

"ग्लोबल अचिवर्स मैगजीन, दिल्ली" के राष्ट्रीय - अंतरराष्ट्रीय संस्करणों मे के जुलाई अंक मे कवर पेज पर फोटोज के साथ शरद बागडी का परिचय विशेष रूप से छापा गया है। न्यूज ४७ मिडिया, ग्लोबल अचिवर्स, आर्ट प्राडक्शन, आँल इंडिया रेडियो, ऐफ.ऐम  दिल्ली द्वारा शरद बागडी का साक्षात्कार प्रसारित किया गया। शरद बागडी" वर्ड कान्सटिट्युशन एंड पार्लियामेंट असोसियेशन, यू.एस.ए." के सदस्य है। 
शरद बागडी को अपने लेखन, समाज सेवा के लिए अनेक प्रदेशों के राज्यपालों, अनेक प्रदेशों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रीयो, २१९ सामाजिक, व्यवसायिक, राजनीतिक संस्थाओं द्वारा संम्मानित किया गया है। भारतीय डाक विभाग द्वारा शरद बागडी का डाक टिकट पूना मे जनवरी २०२१ को निकाला गया। "नासा मार्स मंगल मिशन" तहत शरद बागडी का बोर्डिंग पास जारी कर शरद बागडी का परिचय, जानकारी चीप मे ऐचिंग कर भेजी जाएगी।

गांधी पीस मिशन, नेपाल द्वारा  एंबेसडर, विवेकानंद फांऊडेशन-कलकत्ता द्वारा मनोनीत, "ब्रैवो इंटरनेशनल वर्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड" मे शरद बागडी का नाम मनोनीत कर प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया। "नेशन्स प्राईड बुक ऑफ रिकॉर्ड" मे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रताप चंद्र सारंगी, त्रिपुरा राज्यपाल रमेश बैस आदि के साथ शरद बागडी को "ग्रैट आयकोनिक परसनेलिटी" खिताब से संम्मानित किया गया। शरद बागडी ने अपने सभी उपल्बधियां अपने माता, पिता व परिवार को समर्पित किया।
समाचार 2477048012801178938
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list