Loading...

नवरात्रि के उपलक्ष्य में माता की चौकी का आयोजन


नागपुर। विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र महिला टीम और पूज्य लकडगंज सिंधी पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में सिंधु भवन वर्धमान नगर में आज शुक्रवार को शाम 4 बजे महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के आचार्यत्य में माता की चौकी का आयोजन किया गया है। अध्यक्ष डॉ हीना मुनियार कार्याध्यक्ष डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी,महासचिव सुनीता जेसवानी  के अनुसार सिंधु भवन में विधिवत माता की चौकी बना कर पूजा अर्चना और माता के भजन आयोजित होंगे। 


पूज्य लकडगंज सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश ग्वालानी महासचिव सुनील जगयासी के अनुसार कलश स्थापना और पूजा विधि शाम 4 बजे किया जाएगा। महिला टीम की कार्यकारी सचिव साक्षी थारवानी, सचिव करिश्मा मोटवानी ,विद्या बाखरू, अनिता नागवानी मुस्कान थारवानी, मुस्कान ठाकुर, सुनीता बजाज, दिव्या जसूजा ने बताया कि सर्वार्थ सिद्धि योग में पूजा करने से देवी मां भक्तों के सभी मनोरथ पूर्ण करती है। अमृत और रवि योग से शक्ति और ऊर्जा मिलती है। 

महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के मार्गदर्शन में विदर्भ अध्यक्ष श्रीमती कंचन जगयासी, महासचिव रिचा केवलरमानी , लता भागिया युवा टीम अध्यक्ष रीथ रूपानी , कार्याध्यक्ष डॉ रिचा सुगंध , महासचिव शिल्पा तलरेजा, उपाध्यक्ष निशिता ठाकुर  नागपुर अध्यक्ष पूजा मोरयानी, पूर्व नागपुर महिला अध्यक्ष अर्चना छाबरिया, हितिशा मुलतानी, भावना दयानी, कंचन और कोमल चंदवानी, मीता चावला, नार्थ नागपुर भूमिका प्रेमानी, सेंट्रल नागपुर किरण तोतलानी, नार्थ ईस्ट की अध्यक्ष वंदना मनवानी और पूज्य लकडगंज सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश ग्वालानी महासचिव सुनील जगयसी ने सभी से माता की चौकी में अवश्य उपस्तिथ होकर माता भक्ति पूजा और अपनी मनोकामना पूर्ण करने अवसर लेने का लाभ लेने को कहा है। महिला टीम सुनीता जेसवानी ने अंत मे प्रसाद वितरण की जानकारी दी।
समाचार 7119283324110592515
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list