पुलिस आयुक्त को राकांपा मीडिया सेल ने यातायात कर्मियों की बताई समस्याएं
https://www.zeromilepress.com/2021/10/blog-post_47.html
नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मीडिया सेल जिलाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे ने पुलिस आयुक्त नागपुर शहर अमितेश कुमार को यातायात पुलिस कर्मचारियो को हो रही समस्याओ को लेकर ज्ञापन सौपा। जिलाध्यक्ष अमित दुबे ने पुलिस आयुक्त को बताया की धुप हो या छाव चाहे आंधी तूफान ही क्यों न आये हर चौराहे पर अपनी ड्यूटी निभाते हुए यातायात पुलिस के कर्मचारी नजर आते ही है।
यातायात पुलिस कर्मचारियो की कार्यो की रूपरेखा का कोई निश्चित समय ना होने से उनके स्वास्थ्य पर अक्सर बुरा असर पड़ना तो आम बात सी हो गयी है। कोरोना महामारी में अपने जान की परवाह किये बगैर आम जनता की जानमाल की रक्षा करने वाले यातायात पुलिस कर्मचारियो ने खुद की जान भी गवाई है और अब वे खुद परेशानी के दौर से गुजर रहे है।
कई वर्षो से यातायात पुलिस कर्मचारियो को दोपहर के समय 2 से 4 को ब्रेक मिलता था जिसमें वह भोजन करने के बाद थोड़ा सा आराम भी कर लेते थे। लेकीन अब वो समय उन्हे नही दिया जा रहा है जो की पुर्ण रुप से बंद कर दिया गया है। कर्मचारियों को फिर से दोपहर 2:00 से 4:00 के समय ब्रेक देने दिया जाये ताकी उस बीच वे लोग खाना पीना कर थोडा सा आराम कर सके और उसके बाद कार्य पर आने के बाद ऊर्जावान भी बने रहे इत्यादी पुलिस कर्मचारीयो के गंभीर विषयो को लेकर जिल्हाध्यक्ष अमित दुबे व पुलिस आयुक्त के बीच चर्चा की गयी जिसमे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मिडिया सेल नागपुर शहर द्वारा सौपे गये ज्ञापन की समस्त मांगो को जल्द से जल्द पुरा करने आश्वासन पुलीस आयुक्त ने अमित दुबे को दिया।