Loading...

पुलिस कर्मचारियो की समस्याओ को लेकर अमित दुबे ने गृहमंत्री को लिखा पत्र


दिवाली एडवांस माफ कर बोनस देने की मांग

नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मीडिया सेल जिल्हाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे ने महाराष्ट्र राज्य के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील इन्हे पुलिस कर्मचारियों की हक की मांगों के लिए पत्र व ईमेल द्वारा ज्ञापन सौपा है। जिल्हाध्यक्ष अमित दुबे ने  गृहमंत्री को बताया की महाराष्ट्र पुलिस के जवान 24 घंटे जनता की सेवा में रहते हुए "सदरशनाय खलनिग्रहणाय" इस प्रचार का संपूर्ण पालन करते है। उनकी ड्यूटी का कोई निश्चित समय तय ना होने से उन्हें पाइल्स, बीपी, शुगर इत्यादि गंभीर बीमारियां हो जाती है। कार्यभार ज्यादा होने से मानसिक तकलीफ भी होती है।

पुलिस को हर साल दिवाली एडवांस के रुप मे ₹ 12500 दिए जाते हैं जिसमें 1250 हर माह उनके वेतन से काट लिए जाते हैं, जो कि पुलिस के साथ सरासर अन्याय करने जैसा है। उनकी कठिन ड्यूटी व आम जनता के प्रति जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए उन्हें दिवाली एडवांस यह दिवाली बोनस के रूप में दिया जाए व वेतन से उसकी कटनी ना कि जाए, जिससे दिवाली त्योहार में पुलिस को खुशी के साथ बोनस मिलने का समाधान भी होगा। 

इसलिये पुलिस बॉइज असोसिएशन व सभी पुलिस परिवार की ओर से नम्र विनंती है कि उपरोक्त समस्या का समाधान आप पुलिस के हित में करेंगे। जिस तरह केंद्र शासन ने रेलवे कर्मचारी को दिवाली बोनस देने का तय किया है उसी प्रकार महाराष्ट्र पुलिस के जवान भी हर पल अपनी जान की बाजी लगाते हुवे जनता की सेवा मे अपना श्रमदान देते है। इसलिए उन्हे हर साल दिवाली मे दिये जाने वाला एडवांस आप माफ कर उन्हें बोनस देने की मेहरबानी करे इत्यादी पुलिस कर्मचारियो की समस्याओ को लेकर अमित दुबे ने गृहमंत्री को अवगत कराया है।

समाचार 4173692664530834073
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list