ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी का 2 दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम
https://www.zeromilepress.com/2021/11/2.html
'गायनकॉन 2021' मे मध्यवर्ती विषय है 'सुरक्षित माता सुरक्षित डॉक्टर'
नागपुर। ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी (एनओजीएस) 4 और 5 दिसंबर 2021 को रेजेंटा सेंट्रल होटल, जगनाडे चौक, नागपुर में 2 दिवसीय वार्षिक अकादमिक कार्यक्रम 'गायनकॉन 2021' की मेजबानी करेगा। इस सम्मेलन का मध्यवर्ती विषय है 'सेफ मॉम्स सेफ डॉक्स' (सुरक्षित माता सुरक्षित डॉक्टर) इस कार्यक्रम में 500 प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है।
लाइव ऑपरेटिव लैप्रोस्कोपी वर्कशॉप और पीपीएच मैनेजमेंट वर्कशॉप (प्रसुतिपश्चातरक्तस्त्राव कार्यशाला) तथा 4 व्याख्यान होंगे : एएमओजीएस ओरेशन, ऑल इंडिया कांग्रेस ओरेशन, प्रेसिडेंशियल ओरेशन, डॉ कुमुद तामस्कर ओरेशन और प्रसिद्ध संकायों द्वारा 8 मुख्य भाषण दिए जाएंगे।
दुसरे दिन डॉ वेणु स्त्रकार सीएमई, मिश्रित बैग सत्र, वाद - विवाद, और पैनल चर्चा व्यापार और प्रदर्शनियों पर बहुत ही रोचक सत्र रखें हैं।
GYNECON 2021 के लिए संकाय (वक्ता हैं : डॉशिल्पी सूद, डॉ संगीता ताजपुरिया, डॉ मौसमी तडस, डॉ दीप्ति श्रीवास्तव, डॉ सुषमा देशमुख, डॉ कालिदास परशुरामकर, डॉ गिरीश माने, डॉ मुकेश बंग, डॉ मुग्धा जुनगरी, डॉ पारुल सावजी, डॉ मंजू वाईकर, डॉ राजसी सेनगुप्ता, डॉ मुकेश गुप्ता, डॉ नीता सप्रे, डॉ वर्षा धवले, डॉ गिरीश माने, डॉ नीलम पुनियानी, डॉ रिजू चिमोटे, डॉ वैदेही मराठे, डॉ अंजलि डांगे, डॉ कालिदास परशुरामकर, डॉ नीता सप्रे, डॉ संगीता ताजपुरिया, डॉ वैशाली चांगोले, डॉ अनुपमा भूते, डॉ क्षमा केदार, डॉ नेहा पुनियानी, डॉ कुंदा शहाणे, डॉ निधि चांडक, डॉ शिवांगी जहांगीरदार, डॉ आशीष जरारिया, डॉ माधुरी पाटिल, डॉ निषाद धकाते, डॉ भक्ति गुर्जर, डॉ शामला कुलकर्णी, डॉ मंगला घिसाड, डॉ मनीषा साहू, डॉ प्राची दीक्षित और डॉ सुवर्णा जोशी।
औपचारिक उद्घाटन 4 दिसंबर, 2021 को शाम 6 बजे रीजेंटा सेंट्रल होटल में होगा। श्रीमती कांचनताई गडकरी, निदेशक सेवा सदन नागपुर ने मुख्य अतिथि होने की सहमति दी है, जबकि श्री गिरीश गांधी, डॉ माधुरी पटेल, महासचिव, (राष्ट्रीय महासंघ)(फॉग्सी) और डॉ नंदिता पलशेतकर, अध्यक्ष, (राज्य प्रसुतिशास्त्र व स्त्रीरोग संघ) (अमॉग्स) सम्मानित अतिथि होंगे।
सलाहकार और स्नातकोत्तर छात्र के पेपर और पोस्टर सत्र के लिए, Gynecon 2021 को MMC और 8 ICOG द्वारा क्रेडिट पॉइंट दिए गए हैं। एनओजीएस की आयोजन समिति में डॉ अलका मुखर्जी, अध्यक्ष; डॉ आशीष कुबडे, मानद सचिव, डॉ सुषमा देशमुख उपाध्यक्ष, डॉ प्रगति खलतकर, खजाची, डॉ सुमीत बाहेती संयुक्त सचिव, डॉ रश्मी भाईसारे संयुक्त कोषाध्यक्षा सफल परिणाम के लिए विभिन्न उप - समितियों द्वारा उनकी सहायता की जाएगी, यह एक लंबे समय के बाद पहली बार भौतिक बैठक होगी लेकिन कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।
आयोजन दल ने सभी एनओजीएस सदस्यों और इच्छुक चिकित्सकों से इस विषय-आधारित सम्मेलन
के लिए बड़ी संख्या में पंजीकरण करने और एनओजीएस कार्यालय से संपर्क करने की अपील की है।