राधा कृष्णा हॉस्पिटल में 30 वां स्थापना दिन मनाया
https://www.zeromilepress.com/2021/12/30.html
नागपुर। पूर्व वर्धमान नगर स्थित राधा कृष्णा हॉस्पिटल के 30 वर्ष पूर्ण होने पर 30 वां स्थापना दिन मनाया गया। प्रमुख रूप से ज्वाला धोटे उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय मुनीश्वर ने किया। प्रथम ज्वाला घोटे ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस आयोजन में विविध प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। हॉस्पिटल ट्रस्ट के अध्यक्ष गोविंद पोद्दार के मार्गदर्शन में डॉ. राकेश कैडलवार, डॉ. सुनीता मिगलानी, सौ श्रद्धा पाठक ने इस पूरे आयोजन को सुचारू रूप से सम्हाला। पिछले 30 वर्षों से इस हॉस्पिटल में नागपुर शहर व आसपास के गांव एवं छोटे शहर के मरीजों को सभी प्रकार की बीमारी का इलाज पूर्ण रूप से होता आ रहा है।
डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ, एडमिनिस्ट्रेशन स्टॉफ सभी मरीजों का इलाज में हर तरह से सेवा देते आ रहे हैं। इस अवसर पर ट्रस्ट के पवन पोद्दार, हरीश अग्रवाल, जगदीश गुप्ता, कन्हैयालाल मानधना, सी ए गनेरीवाल, रतनलाल अग्रवाल उपस्थित थे।