Loading...

फिट रहे व्यायाम करें मधुमेह टाले : डॉ. गुप्ता



योग संपदा के जनजागरण को मिला प्रतिसाद

नागपुर। योग संपदा, जरीपटका वर्ग समूह की ओर से दयानंद पार्क जरीपटका में आयोजित मधुमेह जनजागरण शिविर को अभूतपूर्व प्रतिसाद मिलने की जानकारी कार्यक्रम संयोजक चंद्रकुमार टेकचंदानी ने दी. टेकचंदानी के अनुसार विख्यात मधुमेह विशेषज्ञ डॉ. सुनील गुप्ता ने मधुमेह से सुरक्षा व जागरुकता पर उपस्थितों का मार्गदर्शन किया. 


मंच पर प्रमुखता से साधना सहकारी बैंक के अध्यक्ष घनश्यामदास कुकरेजा, डॉ. विंकी रुघवानी, वंदना खुशालानी, विजयकुमार केवलरामानी, पूर्व पार्षद सुरेश जग्यासी प्रमुखता से उपस्थित थे. सर्वप्रथम अतिथियों ने पूज्य जनार्दन स्वामी एवं वामनराव मोटघरे के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया. शिविर में डॉ. सुनील गुप्ता  ने सरल भाषा में मार्गदर्शन कर मरीजों की शंकाओं का समाधान किया. 

उन्होंने कहा कि शरीर का बढ़ता वजन, व्यायाम का अभाव, आहार में फ़ास्ट फूड, सोशल मीडिया के कारण पर्याप्त नींद न होना, तनावग्रस्त रहना मधुमेह के प्रमुख कारण हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि इंसुलिन लेना साधारण व सामान्य हैं. रक्त में शर्करा को नियंत्रित करने में बड़ी लाभकारी होती हैं, इससे कोई हानि नही होती हैं. कार्यक्रम का संचालन टेकचंदानी ने किया. 

शिविर में सभी की निःशुल्क ब्लड शुगर टेस्ट की गयी. सफ़लतार्थ राजकुमार विधानी, हरीश गिदवानी, रमेश कंधारी, विष्णु नानवटकर,  विभा गुप्ता, मनीषा, गोविंद वाधवानी, अनिल नागवानी, अंबारे, दयालचंद्र, रजनीश ठाकुर, रीना कंधारी, सुरेश आहूजा, राजीव ज्ञानचंदानी  ने अथक प्रयास किया.
समाचार 4055027214442118377
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list