Loading...

पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस करेंगे अंतर्राष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन में मार्गदर्शन


नागपुर। विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने हर्षित होकर बताया कि आज नागपुर में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निवास स्थान पर सिंधी समाज के अग्रणी नेता पूर्व स्थायी समिति समिति अध्यक्ष और जरिपटका के नगरसेवक विकी भाई कुकरेजा, महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल के उपाध्यक्ष डॉ विन्की रुघवानी सहित महाराष्ट्र महिला टीम की कार्याध्यक्ष बहिन डॉ भाग्यश्री खेमचन्दानी, महाराष्ट्र महिला युवा टीम की अध्यक्ष रीथ रूपानी, महिला टीम की महासचिव बहिन सुनीता जेसवानी, कार्यकारी सचिव साक्षी थारवानी, नागपुर युवा टीम अध्यक्ष नितिन जेसवानी और महेंद्र खूबचंदानी, मिस करिश्मा खूबचंदानी ने देवेंद्रजी का शाल बुके और गोपालदास सजनानी वीएसएसएस अवार्ड देकर सम्मानित किया। 

सभी ने देवेंद्रजी से वीएसएसएस के अम्बिवली में 7 से 9 जनवरी तक उपस्थिति का सनुरोध आग्रह किया जिसे देवेंद्रजी ने तुरंत सहमति देकर पक्का आने को कहा। महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने वीएसएसएस की पूरी टीम से परिचय करवाया और देवेंद्रजी द्वारा सिंधी समाज के लिए किए गए कार्यो हेतु सिंधी समाज के लिए मसीहा माना। मोटवानी ने देवेंद्रजी को महाराष्ट्र सिंधी सेल बनाने का आग्रह किया जिसे उन्होंने स्वीकृति प्रदान की। मोटवानी ने वीएसएसएस  के अंतराष्ट्रीय चेयरमैन लायन डॉ राजू मनवानी से देवेंद्रजी की बात करवाई, उन्होंने भी देवेंद्रजी के अम्बिवली कन्वेंशन हेतु आग्रह किया, देवेंद्रजी ने सहर्ष स्वीकार किया। डॉ. भाग्यश्री खेमचन्दानी और रीथ रूपानी ने देवेंद्रजी और सभी का हर्दयपूर्वक आभार माना।
समाचार 2697004675154909512
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list