Loading...

जीकुमार आरोग्यधाम में धन्वंतरि जयंती सोल्लास संपन्न


स्त्रीरोग विशेषांक विमोचित

नागपुर। जरीपटका, नारा रोड स्थित जीकुमार आरोग्यधाम में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस व धन्वंतरि जयंती विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों सहित सोल्लास मनायी गयी। इस अवसर पर श्री कलगीधर सत्संग मंडल के संयोजक अधि. माधवदास ममतानी ने अपनी ओजस्वी वाणी में श्री गुरु गोबिंदसिंघ द्वारा रचित दसम ग्रंथ में से भगवान धन्वंतरि को परमात्मा द्वारा भेजा गया विष्णुजी का सत्रहवां अवतार बताया।‘आयुर बेद तिन कीयो प्रकासा, जग के रोग करे सब नासा ।।’’ अर्थात् भगवान धन्वंतरिजी ने आयुर्वेद की उत्पत्ति कर उसमें भिन्न-भिन्न रोगों को दूर करने हेतु औषधियां लिखीं। अतः आयुर्वेद परमात्मा द्वारा भेजी गयी श्रेष्ठ चिकित्सा पद्धति है। 

इस अवसर पर विधायक गिरीश व्यास व कृष्णा खोपड़े, नगरसेवक श्री वीरेंद्र कुकरेजा, श्री जयप्रकाश गुप्ता, नगरसेविका श्रीमती प्रमिला मथरानी, अॅड विनोद लालवानी, किशोर लालवानी, संजय चौधरी  इत्यादि प्रमुख अतिथियों द्वारा दिवाली के अवसर पर स्वास्थ्य वाटिका का 'स्त्रीरोग विशेषांक' विमोचित किया गया।

स्वास्थ्य वाटिका की संपादिका डॉ. अंजू ममतानी ने पत्रिका की जानकारी देेते हुए बताया कि इस  स्त्रीरोग विशेषांक में रोगों से घिरी सुकोमल नारी, बांझपन, महिलाओं में कमरदर्द, श्वेतप्रदर, मेनाोपॉज के बाद हृद्यरोग, PCOD स्त्रियों के लिए उपयोगी वनौषधिया, रजोनिवृत्ति, नारी सौंदर्य और पंचकर्म, मेनोपॉज व आयुर्वेद, कष्टार्तव, युवा वर्ग की पीड़ा मुहासे, पोस्ट कोिविड-समस्याएं व समाधान इत्यादि लेखों का विस्तृत विवरण दिया गया है। 

प्रबंध संपादक डॉ. जी.एम.ममतानी ने बताया कि मात्र 40 रु. में यह पत्रिका समाज के हर वर्ग को आकर्षित कर लाभान्वित कर रही है। यह पत्रिका देश के सभी प्रमुख बुक स्टॉल्स के अलावा स्वास्थ्य वाटिका के वेबसाइट व प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध है। 
मुख्य अतिथियों ने  कहा कि गत 16 वर्षों से जीकुमार आरोग्यधाम की ओर से डॉ. ममतानी द्वारा संपादित स्वास्थ्य वाटिका  समाज को स्वास्थ्य व सुसंस्कार देने का उल्लेखनीय कार्य कर रही है। रूग्ण सेवा के माध्यम से सामाजिक स्वास्थ्य का प्रशंसनीय कार्य ममतानी दंपति कर रहे है ।  गिरीश व्यास ने कहा स्वास्थ्य ही मनुष्य की स़्ाच्ची संपत्ति है। इस स्वास्थ्य को कायम रखने के लिए स्वास्थ्य वाटिका पत्रिका में अनेक उपाय बताए जाते है जो कि हमें स्वस्थ जीवन जीने का मार्ग बतलाती है।अतिथियों ने सभी को धन्वन्तरि जयंती व दीपावली की बधाई देते हुए स्वास्थ्य वाटिका की उत्तरोत्तर प्रगति की शुभकामना दी।

कार्यक्रम में सुबह 6 बजे से ही श्रद्धालुओं ने भगवान धन्वंतरिजी की पूजा-अर्चना की ।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी को अल्पाहार व ’’स्वास्थ्य वाटिका’’ त्रैमासिक पत्रिका प्रदान की गई। जीकुमार आरोग्यधाम के संचालकद्वय डॉ. ममतानी दंपति ने आगंतुकों का स्वागत व आभार माना। कार्यक्रम का संचालन श्री तुलसी सेतिया ने किया।

कार्यक्रम में सर्वश्री महंत मोहन ठाकुर, सुरेश जग्यासी, डॉ. विंकी रूघवानी, अनिल अहिरकर, जरीपटका पोलिस स्टेशन के निरीक्षक वैभव जाधव, डॉ. रिचा जैन, हरीश बाखरू, डॉ.आय.पी.केसवानी, नगरसेविका भावना लोणारे, दीपेन अग्रवाल, नगरसेवक जितेन्द्र घोड़ेस्वार व दिनेश यादव , अर्जुनदास आहूजा, गुड्डू केवलरामानी, पी.डी. केवलरामानी, श्रीकांत आगलावे, वाधनदास तलरेजा, अशोक आहूजा इत्यादि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 
समाचार 2290693919657869797
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list