कैनेडा मे उच्चतम शिक्षा प्राप्ति को जाने वाले पदाधिकारी का किया सत्कार
https://www.zeromilepress.com/2021/11/blog-post_290.html
नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मिडिया सेल नागपुर शहर की और से जिल्हाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे के नेतृत्व मे शिस्टमंडल ने मिडिया सेल के जिल्हा उपाध्यक्ष नागपुर शहर बलजीत सिंग ढिल्लन का कैनेडा मे उच्चतम शिक्षा प्राप्ति को लेकर चयन होने पर पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
जिल्हाध्यक्ष अमित दुबे ने बताया की बलजीत सिंग ढिल्लन राष्ट्रवादी कांग्रेस मे पिछ्ले दस साल से सक्रिय पदाधिकारी के रुप मे निरंतर सामाजिक कार्यो मे अपना समय दे रहे है जिसका आज पार्टी को गर्व है। बलजीत ने इंजीनियरिंग की शिक्षा अंजुमन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी सदर नागपुर से सन 2020 मे प्रथम श्रेणी में 95 % से पास किया था।
बलजीत सिंग ढिल्लन ने राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल नागपुर शहर द्वारा स्वागत किए जाने पर सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रविंद्र नंदनवार, सुनील लव्हात्रे, प्रकाश पसेरकर, हरीश तिवारी, जगमोहन सिंग, निशांत शंभरकर, अनिकेत लाडे उपस्थित थे।