Loading...

सचो सतरामदास सेवा मिशन का उपक्रम



स्वास्थ्य शिविर का 930 ने लिया लाभ

नागपुर। सच्चो सतरामदास सेवा मिशन, जरीपटका की ओर से येरला स्थित सुखराम धाम, शिवाजी पार्क महाजनवाड़ी स्थित हनुमान मंदिर में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं वैक्सीन शिविर का आयोजन किया गया.  स्वास्थ्य शिविर में 930 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. शिविर में वैक्सीन के साथ  निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गयी. 

अपने मार्गदर्शन में डॉ. राम थारवानी ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे. सुरक्षित अंतराल के साथ साथ प्रशासन द्वारा जारी जारी नियमों का पालन करने पर बिमारियों से दूर रहा जा सकता हैं. लापरवाही के चलते काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता हैं.  मौजूदा हालात में विशेष सावधानी बरतें एवं सतर्कता के साथ अपना व परिवार का जीवनयापन करें. 

सेवा कर्म, दान धर्म पर अमल करते हुए मिशन की ओर से वर्षों से शिविर का निःशुल्क आयोजन किया जा रहा हैं. शिविर में डॉ. थारवानी के साथ डॉ अशोक झंबानी, डॉ अनिल सेवानी ने अपनी सेवाएं प्रदान की. आशा मेडिकोज, भारत एजेंसी , सनाया, अमित थारवानी की ओर से दवाइयों की सेवा दी गयी.  प्रदिप बालानी, पूजा समर्थ मोरयानी,  रक्षदा, कोमल, पूनम, सुनीता, महक थदानी, प्रेम नारवानी, सेवक, सुनीता, ईशा, 

अंजली ने सेवा कार्य मे सहयोग कर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की. चिकित्सकों ने जांच उपरांत सलाह मरीजों को दी. शिविर में सनफ्लू, एम एम आर, रुबिला, एच बी एच आई बी, थाइराइड सहित अन्य बीमारियों की मरीजों को निःशुल्क वैक्सीन , ड्राप एवं दवाइयां दी गयी.
समाचार 8808531970702696711
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list