राजेंद्र दिक्षित राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2021/11/blog-post_333.html
नागपुर/अमरावती। जिले के अंतर्गत आने वाली अमरावती पंचायत समिती की जिल्हा परिषद प्राथमिक स्कुल कठोरा (बु) के सहाय्यक शिक्षक राजेन्द्र दिक्षित एवं महाराष्ट्र राज्य अपंग कर्मचारी संघटना मुंबई, जिल्हा - शाखा - अमरावती के जिल्हाध्यक्ष को राज्यस्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मानव विकास बहुउद्देशिय सेवाभावी संस्था गुरधाळ ता. देवणी जिल्हा - लातूर इस सामाजिक संस्था की ओर से जिन्होंने अपने जीवन में शिक्षा, सामाजिक और साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, उन लोगों को जिन्होंने राज्य के हर जिल्हे में मानव विकास के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्ती को 'मानव विकास राज्य स्तरीय पुरस्कार' देकर सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष यह पुरस्कार राजेन्द्र दिक्षित को दे कर सम्मानित किया गया है।
पुरस्कार समारोह का आयोजन दयानंद सभागृह, बार्शी लातूर में रविवार 21 नवम्बर को सुबह 10 बजे किया गया। इस समारोह मे प्रमुख रूप से पद्मश्री तात्याराव लहाने, पद्मश्री. पोपटराव पवार, पद्मश्री शब्बीर सैयद (मामू) इनके द्वारा राजेन्द्र दिक्षित को पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम में संजय बनसोडे (जल आपूर्ति एवं स्वच्छता राज्य मंत्री महाराष्ट्र राज्य), विक्रम बाप्पा काळे (शिक्षक आमदार मराठवाड़ा विभाग), डॉ. विठ्ठल लहाने, विश्व प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन कवि इंद्रजित भालेराव, वरिष्ठ प्रसिद्ध साहित्यकार, परभणी की मौजूदगी में यह कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ।
राज्य भर में शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों को संस्था की ओर से उपरोक्त गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में मानव विकास के लिए राज्यस्तरीय पुरस्कार राजेन्द्र दिक्षित को प्राप्त हुआ। इस खुशी मे महा. राज्य अपंग कर्मचारी संघटना मुंबई, शाखा - अमरावती के जिल्हासचिव किशोर मालोकर, जिल्हा कार्याध्यक्ष चंद्रकांत मामनकर, जिल्हा प्रसिद्धी प्रमुख नितिन गायकी, जिल्हा कोषाध्यक्ष युवराज थोरात, जिल्हा उपाध्यक्ष शिलिनी बोरखडे, कपिल हडाले, जिल्हा सहसचिव तिमय्या तेलंग, गौतम विरघट, अम. तालुकाध्यक्ष विशाल धोटे, मुरलीधर बोभाटे, साधना पंचभाई, वनिशा घुबडे, सरला गवळी, संगिता ठाकरे, नईन खान और संघटना के सभी जिल्हा और तालुका के पदाधिकारी व सदस्यो द्वारा बधाई दि गई। राजेन्द्र दिक्षित का उनकी प्यारी बेटीयाँ कु याशिका और कु हर्षिता दिक्षित ने भी अपने पापा का विशेष अभिनंदन किया और जिले के सभी शिक्षको ने भी अभिनंदन किया।