Loading...

बुक ऑफ रेकॉर्ड्स में संजय बर्वे, गीता बर्वे

                                                     


नागपुर। कविता सागर पब्लिकेशन, जयसिंगपूर द्वारा दीपोत्सव निमित्त महाराष्ट्र बुक रेकॉर्डस 2021 प्रकाशीत की गई। इसके मुख्य संपादक डॉ सुनिल दादा पाटील है। इसमे नागपूर के साहित्यकार व कलाकार संजय बर्वे, गीता बर्वे का नाम उनकी कला के लिए आंतरराष्ट्रीय रेकॉर्ड के रूप प्रविष्ट किया गया है। लोग प्लास्टिक की जाली पर क्रॉस स्टिच द्वारा ऊन के धागो से फुल, पत्ती, पक्षी तथा डिझाईन बनाते है। मगर संजय बर्वे, गीता बर्वे इस नागपूर के दाम्पत ने इसके भी आगे जाकर मिक्स स्टिच आर्ट का नया अविष्कार किया हैं। 

उन्होने इस पर व्यक्तीरेखाए, स्मृतीस्थल, सुभाशीत आदी चित्रित कीये। संजय बर्वे, गीता बर्वे कबीर पंथ के प्रचारक है। उन्होने संत कबीरजी के साथ राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज, संत गाडगेबाबा, संत साईबाबा, संत रविदास जी, संत ताजुद्दीन बाबा, संत स्वामी समर्थ, संत गजानन महाराज, संत कमाल, संत ज्ञानेश्वर, संत नरहरी सोनार, गुरु धर्मदास आदी के साथ विठ्ठल रुक्मिणी, भगवान बुद्ध, डॉ बाबासाहेब आंबेडकर, गायत्री माता, लक्ष्मी माता, मैहरवाली माता, माता रेणुका, माता केलापूरवाली, कोराडीवाली माता, टेकडी गणेश, अष्टविनायक, काबा शरीफ, दूरदर्शन केंद्र आदी बुनकर तैयार किये। 

उन्होने संत कबीर जी का पुरा जीवन दर्शन बुनकर चित्रित किया जो नागपूर के 200 वर्ष पुरातन कबीर मठ मे 1 फ्रेम मे 4 इसप्रकार 5 फ्रेम कुल 20 प्रसंग चित्रित है। इन सबकी 24 मार्च 2005 में नागपूर के कबीर मठ में अखिल भारतीय कबीर प्रदर्शनी लगाई गई थी। इसका उदघाटन डॉ हरभजन सिंग हंसपाल जी ने किया था तथा गुरु श्री 108 सोबरनदास साहेब उपस्थित थे। कबीर मठ ऐसी परंपरा न होने से यह विश्व की प्रथम कबीर प्रदर्शनी रही जिसमे ऐसी कला संत कबीरजी और सर्वधर्मसमभाव के संयोग से प्रदर्शित की गई। इसमे मिक्स स्टिच आर्ट के साथ हस्तलिपीया, पुरातन ग्रंथ, पुराने दस्तावेज, पुराने चित्र व पुस्तके आदी संकलन करके रखे गये थे। 

कलाकार संजय बर्वे, गीता बर्वे ने लगभग 250 कलाकृतीया बनाई। उन्होने इस बुनाई के लिये लगी लागत और मिले पैसे केवल नामशेष हो रहे पुरातन कबीर मठ को बचाने के लिये इस्तेमाल किये। उन्होने 4 बाय 8 फिट में कपडेकी जाली पर राधाकृष्ण रास प्रसंग केवल 2 माह में बनाया। ऐसी बुनाई दुनिया में पहली बार की गई। नागपूर के संजय बर्वे, गीता बर्वे कलाकार के साथ साथ साहित्यकार, महंत - महंतीन, समाजसेवक भी है। उन्हे कई पुरस्कार प्राप्त है। उनकी इस मिक्स स्टिच आर्ट के लिये आंतरराष्ट्रीय रेकॉर्ड के रूप में महाराष्ट्र बुक ऑफ रेकॉर्ड्स में प्रविष्टी की गई है तथा उन्हे सम्मान पत्र, मेडल आदी से सम्मानित किया गया है।
समाचार 5193971125181480620
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list