डॉ. निक्की शर्मा 'रश्मि' विश्व युवा परिषद पर्यावरण प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रवक्ता बनी
https://www.zeromilepress.com/2021/11/blog-post_417.html
नागपुर/मुंबई। विश्व युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश यादव ने राष्ट्रीय ख्यातिनाम कवयित्री, लेखिका व पर्यावरणविद डॉ. निक्की शर्मा 'रश्मि' को परिषद की बिहार राज्य इकाई के प्रदेश प्रवक्ता सह स्क्रिप्ट राइटर के पद पर नियुक्त किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा की डॉ निक्की शर्मा को पर्यावरण संरक्षण एवं महिला सम्मान के प्रति अपने लेखनी के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए किया जा रहा प्रयास को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गयी है।
डॉ शर्मा को पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधा रोपण अभियान चलाने के लिए शुभकामनाएं दी है।
डॉ निक्की शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा की पूरी लगन से विश्व युवा परिषद के द्वारा किए गए कार्यों को अपनी लेखनी के माध्यम से लोगों के मानसिक पटल पर उकेरने का कार्य करूंगी।
डॉ निक्की शर्मा को इस मनोनयन पर कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष पासवान, पर्यावरण प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक सुहानी, महिला प्रदेश अध्यक्ष नीतू कुमारी, ऋषि अंबेडकर, सौरभ पाण्डेय, ऋषिराज राजपूत, प्रदेश प्रवक्ता संगीता कुमारी, मनीष यादव आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।