डॉ. तानाजी जाधव को महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ ने दी बधाई
https://www.zeromilepress.com/2021/11/blog-post_425.html?m=0
नागपुर/चंद्रपुर। सामाजिक कार्य के क्षेत्र में टाइगर ग्रुप का नाम महाराष्ट्र राज्य में हमेशा अग्रणी रहा है। इस संगठन के संस्थापक डॉ. तानाजी जाधव को गोवा राज्य का प्रतिष्ठित सम्मान 'दादासाहेब फाल्के' पुरस्कार और प्रतिष्ठित 'नेल्सन मंडेला' पुरस्कार मिलने पर इन्हें महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ ने विशेष अभिनंदन करते हुए बधाई दी है।
डॉ. तानाजी जाधव ने टाइगर ग्रुप के माध्यम से बाढ़ प्रभावित महाड और चिपलून क्षेत्रों में आवश्यक और जरूरत का सामानो के लगभग 37 ट्रक राहत के लिए भेजे थे। कोरोना की तीसरी लहर की पृष्ठभूमि में, महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। महाराष्ट्र में लगभग 5000 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया और सामाजिक कार्य के माध्यम से अपने आयडॉल डॉ. तानाजी जाधव को विशेष रुप से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के प्रदेश महासचिव विश्वासराव अरोटे एवं राज्य प्रचार प्रमुख नवनाथ जाधव, पूर्व विदर्भ के अध्यक्ष महेश पानसे, महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के सभी जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने डॉ. तानाजी जाधव की इस उपलब्धि पर उनको विशेष बधाइयां देकर अभिनंदन किया गया है।