Loading...

लालसोट ब्राह्मण सभा का अन्नकूट प्रसादी संपन्न

                                        


नागपुर। श्री लालसोट ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित अन्नकूट प्रसादी  शनिवार सोल्लास संपन्न हुआ। इसी कार्यक्रम के साथ भगवान श्री परशुराम की भव्य प्रतिमा स्वरुप का पूजन श्री परशुराम नगर मोड़ पर होटल सैंचुरी के पास समाज के गणमान्य प्रमुख मान्यवरो के शुभ हस्ते एवं उपस्थिति मे संपन्न हुआ। 


प्रमुख अतिथि के रुप में महापौर श्री दयाशंकर जी तिवारी एवं विशेष अतिथि के तौर पर नगरसेविका सौ़ हर्षला मनोज साबले उपस्थित रहे। 


उल्लेखनिय है कि इसके पुर्व चांडक लेआउट का नामकरण परशुराम नगर हो गया है। प्रतिमा स्वरुप साकार होना समाज के लिए गर्व का प्रसंग है जिसके लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मनोजबाबु साबले के विशेष प्रयासों के लिए उनका विशेष आभार लालसोट ब्राह्मण सभा ने व्यक्त किया।

सर्वश्री  पुर्व अध्यक्ष घनश्याम जी शर्मा, विप्र फाउंडेशन के डा़ महेन्द्र जी शर्मा,परशुराम सर्वभाषिय ब्राह्मण संघ के विश्वजीत भगत, पं़गोपाल कृष्णजी पांखला उपस्थित रहे। सफलतार्थ कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारी सर्वश्री हरीश शर्मा, चंद्रशेखर पांखला, विनोद पुरोहित, किशोर तिवारी, संजय शर्मा, अनिल शर्मा, गोविंद शर्मा, गोविंद जैपुरीया, चिरंजीलाल शर्मा, रतन हट्टिका, गजानन पुरोहित, दिपक शर्मा, अक्षय शर्मा, किशोर पुरोहित, समस्त कार्यकारीणि व सतीश शर्मा, बाबुलाल जोशी एवं महिला समुह से रितु शर्मा, रमादेवी शर्मा, अर्चना शर्मा, मीना पाखला, रेणु शर्मा, रजनी शर्मा, वर्षा शर्मा, अनिता पुरोहित, लीलादेवी शर्मा, रिंकु शर्मा आदि अनेक कार्यकर्ताओ ने प्रयास किए। मंच संचालन अधिवक्ता गोपाल शर्मा ने किया।
समाचार 5292704945205351900
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list