Loading...

उन्नयन फाउंडेशन का ब्रेस्ट कैंसर अभियान सफलता पूर्ण तरीके से हुआ पूरा


नागपुर। हमारे गूगल फार्म ड्राइव में लगभग 700 के करीब लेडीस ने फॉर्म भरे. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रूपीद्र छतवाल द्वारा की गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में डॉ रोहिणी पाटिल और कार्यक्रम की प्रमुख वक्ता केका रॉय थी. 

इन्होंने वहां उपस्थित सभी लड़कियों और स्त्रियों को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक किया और बताया कि हमारी किन गलतियों की वजह से या हमारे किन चीजों पर ध्यान ना देने की वजह से कैंसर हमारे जीवन का अभिशाप बन जाता है. कैंसर को कैसे पहचाने और उस से कैसे निपटें यह सभी डॉक्टर रोहिणी पाटिल और केका राय ने स्त्रियों के साथ में साझा की है.

निखत खान, मंगला साहू, गौहर लखानी, निधि चौधरी, और शबनम ने बस्तियों में जाकर लेडीस से फॉर्म भरवाए और उन्हें ब्रेस्ट कैंसर के लिए खुद को कैसे एग्जामिन करना चाहिए यह बात बहुत ही खूबसूरत तरीके से समझाई. कार्यक्रम की सारी तैयारी और रूपरेखा निखत खान और नजमा राजा द्वारा की गई. नजमा ने दुबई में बैठे - बैठे ही निखत की मदद से सारा प्रोग्राम ऑर्गेनाइज किया और आखिरी क्षण तक हमारे साथ बनी रही. 

उन्नयन अध्यक्षा डॉ. रुपिंदर छतवाल ने बताया कि हमारा लोगों को कैंसर के प्रति जागृत करने का सिलसिला वर्ष भर चलता रहेगा और हम कोशिश करेंगे कि ज्यादा से ज्यादा औरतों तक हम पहुंचे और उनकी इन समस्याओं को समझ कर उनका निवारण कर सकें. कार्यक्रम की सफलता का पूरा श्रेय नाजमा रजा और निखत खान को जाता है.

समाचार 1621727568659606306
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list