Loading...

राष्ट्रगौरव वीर शिरोमणी महाराणा प्रतापसिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण




श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना की ओर से चेतक रुग्णवाहिका का हुआ उद्घाटन

नागपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के क्षत्रिय हृदय सम्राट सुखदेव सिंह दादासा के शुभहस्ते, महाराष्ट्र के प्रदेशाध्यक्ष अर्जुनसिंह ठाकुर के नेतृत्व में आनंदसिंग ठोके - राजपूत, छत्तीसगड प्रदेशाध्यक्ष विरेंद्रसिंह तोमर, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय कार्यालय सचिव सुरज सिंह ठाकुर, प्रदेश प्रभारी सुभाष ठोके, प्रदेश उपाध्यक्ष भागवत सिंह ठाकुर, प्रदेश महासचिव जितसिंह बेतकुरिया, प्रदेश महासचिव अमोलसिंह परमार, मिडिया प्रभारी, शत्रुघ्न सिंह चंदेल, प्रदेश युवा सचिव शंकरसिंह शेखावत, विदर्भ अध्यक्ष कमलेश सिंह ठाकुर, विदर्भ युवा सचिव विकी पांडे, 


नागपुर जिल्हा अध्यक्ष पवनसिंह बैस, गोंदिया जिल्हा अध्यक्ष अभिषेक बैस इनके उपस्थिती में पुराडा ता. देवरी जि. गोंदिया में राष्ट्रगौरव वीर शिरोमणी महाराणा प्रतापसिंहजी के पुर्णाकृती स्मारक (मुर्ती) अनावरण और जनसेवा के चेतक रुग्णवाहिका (ॲम्ब्युलन्स) का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ।


इस दो दिन के कार्यक्रम में नागपुर से इंदोरा में राष्ट्रगौरव वीरशिरोमणी महाराणा प्रतापसिंहजी के पुर्णाकृती प्रतिमा (मुर्ती ) स्मारक भुमिपुजन और प्रदेश महासचिव जितसिंह बेतकुरिया इनकी माताजी का स्वर्गवास होने की वजह से उनके घर पर जाकर परिवार का सांत्वन किया। उसके बाद तुमसर - तिरोडा - गोंदिया - सडक अर्जुनी - देवरी - वडगांव - लोहारा - सुरतोली शाखा के युवा ने जगह - जगह बॅनर, फुलमाला, फटाको के साथ स्वागत किया और उन युवा में सुप्रिमो सुकदेव दादासा ने जोश भर दिए। पुराडा में हजारो भाई बहने उपस्थित थे।


इस कार्यक्रम को सफल करने में गोंदिया जिल्हा अध्यक्ष अभिषेक सिंह बैस, जिल्हा प्रभारी पियुष बैस, देवर्षी तालुकाध्यक्ष राकेश सिंह पवार, मुन्ना ठाकुर, प्रमोद बघेल, संजयसिंह सोमवंशी, विरेंद्र सिंह बघेल, निखिल सिंह चौहान, प्रतापसिंह बैस ने परिश्रम किये।


राष्ट्रगौरव वीरशिरोमणी महाराणा प्रतापसिंहजी के पुर्णाकृती प्रतिमा का अनावरण पुराडा में कार्यक्रम शाम 6 बजे हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेवसिंग दादा नागपुर से जयपुर रवाना हुए।
समाचार 891236595869031170
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list