Loading...

संत कंवरराम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु


भगत कंवरराम सेवा मंडल, सिंधुड़ी यूथ विंग, नाग विदर्भ सेंट्रल सिंधी पंचायत का सफल आयोजन

नागपुर। अमर शहीद संत कंवरराम साहिब की स्मृति में 'एक शाम संत कंवरराम के नाम  भजन संध्या' का  आयोजन भगत कंवरराम सेवा मंडल, सिंधुड़ी यूथ विंग, नाग विदर्भ सेंट्रल सिंधी पंचायत के तत्वावधान में स्थानीय संत सतरामदास धर्मशाला में किया गया। संत कंवरराम साहिब के पर पौत्र कंवर धाम अमरावती के संत साईंं राजेशलाल जी, मुख्य अतिथि के रुप में पधारे थे। साईं राजेशलालजी का नागपुर आगमन पर विभिन्न दरबारों व संस्थाओं  की ओर से स्वागत किया गया।


भजन संध्या में नगर के गायक कलाकारों के मधुर  आवाज़ व सिंधी संगीत पर  श्रद्धालुओं के कदम तिलक उठे वातावरण भक्तिमय हो गया। सर्वश्री पहिलाज सच्चानी, किशन आसूदानी, रमेश जेस्वानी,मोहन चोइथानी, सोनू किशनानी, रोचलदास एन्ड सन्स, सर्वप्रथम गायन की शुरुवात  दृष्टि कुकरेजा, अंशिका टहिल्यानी ने संत कंवरराम साहिब द्वारा गाये भजनों से समां बांधा। अरुधन बत्रा ने ओजस्वी आवाज़ में "नाले अलख जे बेड़ो तार मुहिंजो" यह  भजन प्रस्तुत  कर वाह वाही लूटी। नीतू केवलरामानी, डा. मीरा जारानी, राजेश केवलरामानी, कमल सावलानी,निहारिका विधानी ने  उपस्थितों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अरुणा टहिल्यानी,व मानसी  टहिल्यानी के भजनों   पर सभी झूम उठे और अपने कदमों को थिरकने से रोक नहीं पाये।  विशेष रुप से आमंत्रित  मंजूश्री आसूदानी ने संत कंवरराम साहिब  का भजन प्रस्तुत किया।संगीत संयोजन  राजेश काड़े व टीम का था।।
सर्वप्रथम इष्टदेव झूलेलाल, संत कंवरराम, नागपुर में संत कंवरराम की वर्सी आरंभ करने वाले भगत शखाराम,भगत जेठानंद के चित्र पर माल्यार्पण  कर तथा ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन

संत साईं राजेशलाल् के हस्ते हुआ। इस अवसर पर झूलेलाल मंदिर के महंत  मोहनलाल, उदासी आश्रम के संत बाबा सन्मुखदास, खटवारी दरबार के संत साईं फकीरा, संत बहरुराम के पौत्र पी. डी. केवलरामानी, साईं केशवदास के सुपुत्र दीपक जग्यासी,स्वामी चांदूराम दरबार के सेवक, स्वामी चांदूराम मुक्ति धाम के शामनदास तुलसानी, मोटाराम चेलवानी , भगत कंवरराम सेवा मंडल के  अध्यक्ष अशोक केवलरामानी,  अशोक कुकरेजा, गोपीचंद कुकरेजा, नाग विदर्भ सेंट्रल सिंधी पंचायत के अध्यक्ष  सुरेश जग्यासी, महासचिव मोहन चोइथानी, मेघराज जेस्वानी, सच्चानंद हीरानी, हरभगवान नागपाल, सिंधुड़ी यूथ विंग के संस्थापक संयोजक तुलसी सेतिया, सह संयोजक लक्ष्मण थावानी, अध्यक्ष राकेश मोटवानी, महासचिव महेश चेलानी, लेखक किशोर लालवानी, सिंधुड़ी सहेली मंच की अधयक्ष कंचन जग्यासी, महासचिव मंजू कुंगवानी, आदि  उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में भारतीय सिंधू सभा के अध्यक्ष घनश्यामदास कुकरेजा, महाराष्ट्र राज्य मेडिकल  काउंसिल  के उपाध्यक्ष डा. विंकी रुघवानी, मनपा स्थायी। समिति के पूर्व चेअरमेन  विरेंद्र कुकरेजा, मंगलवारी झोन की मिनी महापौर प्रमिला मथरानी,  दादा विजयकुमार केवलरामानी, संजीवनी फाउंडेशन के अध्यक्ष वाधनदास तलरेजा, बन्टी दुधानी, सत्यवान मूलचंदानी, बलदेव केवलरामानी, संत सतरामदास धर्मशाला‌ के ट्रस्टी मुरलीधर केवलरामानी, धर्मदास दरबार के चुन्नीलाल चेलानी, वलीराम सहरामानी, पत्रकार नरेश पंजवानी, मोहन गंगवानी, जीअंदराम, श्रीमती ईश्वरी डेम्बला, मुकेश साधवानी,आदि प्रमुख अतिथी के रुप में उपस्थित थे।
संत साईं राजेशलाल ने संत कंवरराम साहिब  के जीवन पर रोशनी डाली् व भजन प्रस्तुत किए।

संतों व अतिथियों व कलाकारों का स्वागत हरीश माईदासानी, गुरमुख मोटवाणी, सुरेश जग्यासी, लक्ष्मण थावाणी, अशोक केवलरामानी, अशोक कुकरेजा ,हरभगवान नागपाल, केशवदास वाधवानी, डा.विजय मदनानी,, विजय विधानी, परसराम चेलानी, महेश चेलानी, निर्मल आसवानी, राजेश स्वामनानी, चंदूलाल गोपानी, परमानंद कुकरेजा, दिनेश केवलरामानी, अशोक तुलसवानी,जया चेलानी, मोहन रामदासानी, नरेश डेम्बला, रिया चेलानी, हेमनदास पोपटानी, दौलत आडवानी ने किया।

सिंधुड़ीअ जो सरताजु कंवरु नाटक के जोड़ी मज़ेदार इस प्रसिद्ध गीत पर किशोर लालवानी, परसराम चेलानी, पवन चेलानी व बालक चेलानी ने भगत नृत्य प्रस्तुत किया।
संत साईं राजेशलालजी ने विश्व शांति व मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु पल्लव (झोली फैलाकर) सामुहिक प्रार्थना की। कार्यक्रम का संचालन तुलसी सेतिया व आभार  प्रदर्शन राकेश मोटवानी ने किया।

समाचार 1065633849969954034
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list