Loading...

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन का 'दिव्यांग सेवा ओर अक्षय स्वास्थ्य' कार्यक्रम संपन्न


नागपुर। अक्षय तृतीया के अवसर पर 20 अप्रैल को स्थानीय 'स्नेहांगन दिव्यांग मुलांची शाला' में अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन शाखा नागपुर महाराष्ट्र संस्था की सदस्य विदिता अग्रवाल ने अपनी दोनों बेटियों के साथ व संस्था अध्यक्ष सुषमा अग्रवाल ने अपनी दोनों पोतियों के साथ भेंट देकर दिव्यांग बच्चों के साथ कुछ समय बिताया।

लगभग सभी 35- 40 बच्चों को जूस, चिप्स व बिस्कुट के पैकेट प्रदान कर उनके साथ खुशियां बांटी गई। शाला प्रभारी व प्राचार्य मृणाल मैडम के मार्गदर्शन में सुचारू रूप से आयोजन संपन्न हुआ।
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन शाखा नागपुर महाराष्ट्र की अध्यक्ष- सुषमा अग्रवाल, सचिव- ज्योति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष- रीतु जिंदल सहित अन्य उपस्थित थीं।

स्वास्थ्य/महिला सशक्तिकरण कार्य में स्वास्थ्य ही जीवन की संजीवनी है। हर महिला के स्वस्थ्य व सक्रियता को ध्यान में रखते हुए संस्था की ओर से फिजियोथेरेपी शिविर लिया गया। फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. रितिका साहनी द्वारा शोल्डर पेन, फ्रोजन शोल्डर, कमर दर्द, घुटने दर्द, एड़ियों व पंजों का दर्द, शरीर की अकड़न व जकड़न व पिंडलियों की ऐंठन आदि हेतु विभिन्न थैरेपी और इलाज पर प्रकाश डाला गया तथा कुछ बहनों को तुरंत रेमेडी देने वाले ट्रीटमेंट भी दिए गए। लगभग 20-22 महिलाओं ने शिविर का लाभ उठाया। संयोजिका भावना केजरीवाल व रजनी अग्रवाल ने डाॅ.साहनी का शाॅल व श्रीफल से स्वागत किया तथा सचिव द्वारा आभार प्रकट किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में पायल अग्रवाल, सरोज भारुका, नीमा केडिया, रजनी अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, किरण माखरिया, तिलोत्तमा अग्रवाल, सुनयना शर्मा, ऋचा अग्रवाल आदि बहनों का सक्रिय सहयोग रहअंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन शाखा नागपुर महाराष्ट्र की अध्यक्ष- सुषमा अग्रवाल, सचिव- ज्योति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष- रीतु जिंदल सहित अन्य उपस्थित थीं।
समाचार 452378230169411693
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list