Loading...

मोहे आई ना जग से लाज...


ज्येष्ठ मित्र मंडल द्वारा 'महफिल ए गजल' का शानदार आयोजन

नागपुर। नगर की सुप्रसिध्द सामाजिक तथा सांस्कृतिक संस्था 'ज्येष्ठ मित्र मंडल' के तत्वाधान में जरीपटका स्थित 'मातेश्वरी भवन' में 'महफिल ए गजल' कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मंडल के अध्यक्ष, सचिव व अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन करते हुये कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

मंडल के अध्यक्ष अर्जुनदास आहूजा द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी व मंडल का संक्षिप्त परिचय दिया। सुप्रसिध्द गजल गायक शिशीर पारखी व सभी वादक कलाकारों का परिचय करवाते हुये हर्षध्वनी से उनका स्वागत किया गया। इस स्वागत कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन मंडल के कोषाध्यक्ष अशोककुमार गांधी ने किया। तत्पश्चात् मंच कार्यक्रम के सुप्रसिध्द गजल गायक शिशीर पारखी को सुपुर्द किया। 

उन्होनें एक से बढ़कर एक गज़लों की प्रस्तुति देते हुये 'चांदी जैसा रंग', आज जाने की जिद, मोहे आई ना जग से लाज, सबको मालूम है मै शराबी नही, तुमको देखा तो यह खयाल आया, होठो से छू लो तुम मेरा गीत अमर कर लो, गाकर कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी। वादक कलाकारों में तबले पर देवेन्द्र यादव, गिटार पर सानिध पारखी व स्वरलीन पर ऋषिकेश करमरकर ने साथ दिया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री मनोहरलाल आहूजा, रमेश आसनानी, लक्ष्मण पेशवानी, अॅड. ओमप्रकाश हरवानी ने अथक प्रयास किया। कार्यक्रम में अॅड. दिलीप दानी, महेश फुलवानी, राजेश चावला, जसवंतलाल ग्वालानी, महेश लालवानी, सुखदेव भागचंदानी, भिमसेन गंगवानी, श्रीमती भावना लालवानी, श्रीमती रजनी शर्मा, डॉ. संजय थटेरे, श्रीमती जयश्री खत्री आदि अनेक सदस्यों की उपस्थिती रही। 

अंत मे आभार मंडल के सहसचिव रमेश सचदेव ने व्यक्त किया व उल्हासपूर्ण वातावरण में अल्पोहार के पश्चात् कार्यक्रम का समापन किया गया। यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ती के माध्यम से मंडल सचिव रमेशलाल आसनानी ने दी।
कला 8788099735981732453
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list