स्व. श्री रिखबचंद शर्मा मेमोरियल विप्र बिग बॅश क्रिकेट टूर्नामेंट
https://www.zeromilepress.com/2021/11/blog-post_805.html
5 दिसंबर को वर्धमान नगर स्थित टर्फ क्रिकेट मैदान पर होगा आयोजन
नागपुर। परशुराम सर्वभाषिय ब्राम्हण संघ एवं विप्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वधान में स्थानीय मेकोसबाग क्रिकेट मैदान पर दिनांक 5 दिसंबर को विप्र बिग बॅश क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट की ट्रोफियो का अनावरण वर्धमान नगर स्थित टर्फ क्रिकेट मैदान पर किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राष्ट्रवादी कांग्रेस के महासचिव प्रशांत पवार उपस्थित थे।
विप्र बिग बॅश टूर्नामेंट में विप्र समाज के आठ टीमों का समावेश है। एक दिन के इस टूर्नामेंट को प्रोत्साहन देने की अपील वरिष्ठ समाजसेवी महेश पुरोहित, महेंद्र शर्मा, विनोद चतुर्वेदी, अविनाश मेनानी, सतीश पुरोहित, जे. पी. पारिक, ॲड. गोपाल शर्मा, देव शर्मा, मुकेश शर्मा, आदित्य शर्मा, विमल शर्मा, दीपक पुरोहित, हेमंत शर्मा, शरद पाराशर, गिरीश पुरोहित ने की। आयोजन की प्रस्तावना विप्र बिग बॅश आयोजन। समिति के अध्यक्ष संजय पालीवाल ने दी। आयोजन का सफल संचालन जितेन्द्र शर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन संजय चतुर्वेदी द्वारा किया गया।