Loading...

महिलाओं में होने वाले कैंसर से संरक्षण की कार्यशाला का हुआ आयोजन


नागपुर। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, नागपुर की शाखा द्वारा दिनाँक 25 नवम्बर को महिलाओं में होने वाले कैंसर से संरक्षण की कार्यशाला का आयोजन  किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष /प्रदेशाध्यक्ष महाराष्ट्र धारणा अवस्थी व प्रमुख अतिथि व वक्ता सुनीता दुबे थी।  

कार्यक्रम की प्रमुख वक्ता श्रीमती सुनीता दुबे ब्रेस्ट कैंसर की कौंसिलर हैं, किंगवे हॉस्पिटल में व इस क्षेत्र में कार्य करते हुए बहुत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सुनीता बताया कि महिलाओं को प्रमुख रूप से ब्रेस्ट कैंसर, यूट्रस कैंसर व सर्वाइकल कैंसर की संभावनाएं होती हैं, ये उम्र के किसी भी पड़ाव में हो सकती हैं। अचानक वजन में कमी, सूखी खांसी व गठान आने पर हमें डॉक्टर से चेक करवाना चाहिये। 

कुछ टेस्ट होते हैं उसे करवाना चाहिये, काफी विस्तार से जानकारी प्रदान की व सभी उपस्थित सदस्यों के प्रश्नों का जवाब दिया।
कार्यक्रम का संचालन जिला सलाहकार व साहित्यिक प्रकोष्ट की जिला अध्यक्ष गौरी कनोजे व प्रस्तावना धारणा अवस्थी तथा आभार प्रदर्शन प्रदेश संयोजक रति चौबे ने किया।

प्रमुख उपस्थिति जिला उपाध्यक्ष रेखा पांडे, जिला मंत्री सुनीता मांजरे, जिला मंत्री निशा शुक्ला, जिला मंत्री मंजू बाजपेयी, स्नेहा पांडे, गुँजन मिश्रा, अपेक्षा वाघमारे, मंजू कारेमोरे, नीलम शुक्ला, जांगड़े आंटी, पुराणिक ऑन्टी व रश्मी पुराणिक, शिवानी अवस्थी और शिवानी पांडे थे।

सभी ने इस जागरूकता अभियान का लाभ लिया तथा अपने संपर्क में आने वाले लोगो को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
इस अवसर में गौरी को मिर्जापुर से ट्राफी व गीताश्री साहित्य भारती परिषद, मिर्ज़ापुर प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ था जिसे रति चौबे के हाथों दिया गया।

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा ने इस प्रकार के जागरुकता अभियान के लिए नागपुर टीम की सराहना की।
समाचार 2310867409565796308
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list