Loading...

पंडित नेहरू की जयंती पर राकांपा ने दी पुष्पांजलि


नागपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री और स्वतंत्र सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज 132 वी जयंती है। इस अवसर पर देश आज उन्हें याद कर रहा है। नागपुर शहर राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी अध्यक्ष दुनेश्वर पेठे ने मस्कासात, इतवारी स्थित उनके स्मारक को माला अर्पण करके उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि पंडित नेहरू विशाल दूरदर्शी सोच वाले इंसान थे। जिन्होंने भाईचारे, समतावाद व आधुनिक दृष्टिकोण के साथ देश की नींव रखी और इन मूल्यों के संरक्षण के लिए हमें प्रयास करना चाहिए।

राकांपा मध्य नागपुर अध्यक्ष रिज़वान अंसारी और मध्य नागपुर महिला कार्याध्यक्षा उर्मिला राउत ने कार्यक्रम का आयोजन किया था। रिज़वान अंसारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज का दिन बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंकि पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बहुत स्नेह था इसलिए बच्चों उन्हें चाचा नेहरू भी कहा करते थे। 1947 में देश के आज़ाद होने पर वह देश के पहले प्रधानमंत्री बने और 17 वर्षों तक यानी 1964 तक जीवनपर्यन्त वह देश के प्रधानमंत्री बने रहे। देश के प्रधानमंत्री रहते हुए सबसे लंबा कार्यकाल उन्हीं के नाम है।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश पदाधिकारी में पूर्व विधायक प्रकाश गजभिए, अनिल अहीरकर, ईश्वर बाळबुधे, जानबा मस्के आदि ने उनकी प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित करके अभिवादन किया।

राकांपा के नागपुर शहर एवं मध्य नागपुर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी उनके विचारों को याद करते हुए अभिवादन किया। इस अवसर पर महेंद्र भांगे, हरविंदर सिंह मुल्ला, नूतन रेवतकर, बबीता मेहर, वीरेंद्र यादुका, रवि पराते, अरशद सिद्दीकी, सुरेश कर्णे, रियाज़ खान, मोहसीन शाही, अभिषेक कर्णेवार, वसीम शेख लाला, प्रदीप भांडक्कर, शाहिद अंसारी, सीमा चारभे, शबाना सैयद, भारती गायधने, नंदा चांदपुरकर, अर्चना वाऊ, हर्षद भेंडे, ज्योति लिंग्यात, सुकेशनी नारनवरे, जयश्री जांभुळे, धर्मपाल वानखेड़े, राजू खडगी, चंद्रकांत नाईक, मिलिंद मानापुरे, अल्ताफ अंसारी, दिलीप पालंदुरकर, प्रमोद गारोड़ी, शेखर पाटील, राजू जैन, नागेंद्र आठणकर, दयाशंकर दुबे, संदीप डोर्लीकर, प्रमोद जोंधळे, डॉ. वाचनेकर, नंदकिशोर माहेश्वरी, राजेश शर्मा, अहमद खान, गुड्डू शर्मा, विलास गिरिपुंजे, रामू पौनीकर, नसीम अख्तर जस्सू, सचिन गाडगे, प्रेमशंकर तिवारी, अब्दुल वाजिद, आसिम उमैर, जावेद खान, शाहरुख खान, सरफराज मंसूरी, नवाज खान, आदि पदाधिकारियों का समावेश था।
समाचार 8245374353759354943
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list