विश्वासराव आरोटे 'द मिरर मॅन पुरस्कार' से सम्मानित
नागपुर/पुणे। अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस के अवसर पर, महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ और आपला आवाज न्यूज नेटवर्क द्वारा आयोजित पिंपरी चिंचवड़ के रामकृष्ण मोर हॉल में अनोखे अंदाज में विश्व पुरुष दिवस 'द मिरर मैन' पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया था।
'द मिरर मॅन' पुरस्कार समारोह में मान्यवरो ने पगड़ी बांध कर दीप प्रज्वलन किया। कार्यक्रम का प्रास्ताविक आपला आवाज न्यूज नेटवर्क के मुख्य संपादक अतुल परदेशी ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप से पुलिस आयुक्त कृष्णप्रकाश, पालिका आयुक्त राजेश पाटील के हस्ते महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के राज्य सचिव विश्वासराव आरोटे को 'द मिरर मॅन पुरस्कार' प्रदान किया गया।
'द मिरर मॅन' यह पुरस्कार पिंपरी चिंचवड पुलिस आयुक्त श्री कृष्णप्रकाश, महापालिका आयुक्त राजीव पाटील आपला आवाज न्यूज नेटवर्क के मुख्य संपादक अतुल परदेशी के हस्ते सामाजिक उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तीं को देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायीका कार्तिकी गायकवाडके साथ विभागीय संपादक रोहित खर्गे, आपला आवाज आपली सखी की संचालिका संगीता तरडे, कार्यकारी संपादक किरण वाजगे, निवासी संपादक पवन गाडेकर, व्यवस्थापक लक्ष्मण दातखिळे, राष्ट्रवादी महिला काँग्रेस की जिल्हा पदाधिकारी उज्वला शेवाळे सहित उपस्थित पुरस्कार्थी मान्यवर उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन संदिप पाटील ने अपनी मधुर आवाज से सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। पुणे जिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अध्यक्ष अतुल परदेशी ने योजना बनाई, जबकि रोहित खड़गे ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया।