'विदर्भ के छोटे उस्ताद' प्रतियोगिता में बाल गायकों का शानदार प्रदर्शन
https://www.zeromilepress.com/2021/12/blog-post_11.html
नागपुर। म्यूजिशियन फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा कविवर्य सुरेश भट सभागृह में आयोजित 'विदर्भ के छोटे उस्ताद' कार्यक्रम में 4 से 9 वर्ष की आयु वर्ग में सावी तेलंग और 10 से 15 वर्ष की आयु वर्ग में सवानी खंडाळे प्रथम विजेता बनी हैं।
शुक्रवार 3 दिसंबर को सुरेशभट सभागृह में 'विदर्भ के छोटे उस्ताद' कार्यक्रम का मेगा फिनाले हुआ। सभी प्रतियोगियों ने शानदार प्रस्तुति दी। 4 से 9 साल के आयु वर्ग में दूसरी विजेता मुक्ता झाड़े और तीसरी विजेता स्वरा लाड वहीं 10 से 15 साल के आयु वर्ग में दूसरी विजेता अनुश्री केलकर और तीसरी विजेता मृणाल पथाडे बनी है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अमन कांबळे, रतनदीप कांबळे, आईआरएस राजेश रंजन प्रसाद, मुंबई से विडिओ के माध्यम से आईएएस डॉ. हर्ष दीप कांबळे और होटल व्यवसायी मनोज रायपुरे मौजूद थे।
विदर्भ के युवा कलाकारों को बड़े मंच पर गाने का मौका मिले इस नेक इरादे से 'विदर्भ के छोटे उस्ताद' शीर्षकके निचे इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें विदर्भ के भंडारा, यवतमाल, अमरावती, वर्धा, कामठी और चंद्रपुर जिलों के 120 से अधिक बाल गायकों ने भाग लिया।
4 से 9 वर्ष के आयु वर्ग के विजेताओं को कैसियो, गिटार, कराओके और 10 से 15 वर्ष के आयु वर्ग के विजेताओं को उपहार के रूप में याम्मा की बोर्ड, गिटार और कराओके भेट दिए गए।
इस समय विदर्भ के छोटे उस्तादों ने मैं हू झुमरू..., पर्दा है परदा..., कजरा मोहब्बत वाला..., येऊ कशी कशी मी नंदायला (लावणी)..., मेरे डोलना... आदि गीतों की सदाबहार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का आयोजन म्युझीशियन फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव किशोर जवादे ने किया था। प्रतियोगिता के निदेशक प्रसिद्ध गायिका श्रुति जैन थीं और समन्वयक राहुल डोबले और कार्यक्रम का संगीत मुंबई के प्रसिद्ध संगीत संयोजन अशोक जाधव ने तैयार किया था।